बॉक्स ऑफिस पर Disaster रही फिल्म ने OTT पर मचाया तहलका, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही एक्शन कॉमेडी


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में ओटीटी एंटरटेनमेंट का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। यहां नई फिल्में और सीरीज तो रिलीज होती ही हैं साथ ही थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद भी कई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है।

जो फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट होती है उसके लिए डबल प्रॉफिट कमाने का मौका होता है वहीं जो बॉक्स ऑफिस पर पैसे नहीं कमा पाती उसके लिए यह नई लाइफ मिलने जैसा होता है।

ओटीटी पर चमकी फ्लॉप फिल्म की किस्मत

एक ऐसी ही फिल्म की किस्मत OTT पर आने से चमकी है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। यह तमिल है सिग्मा (Sigma) जिसे थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने लिखा और निर्देशित किया था। यह फिल्म उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है जिसमें संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला हैं।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे लेकिन संदीप की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई। लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी।

ओटीटी पर आते ही बदल गई किस्मत

थिएटर से उतरने के बाद फिल्म 30 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई। जहां आते ही इसकी किस्मत बदल गई। फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर यह तमिल के साथ-साथ तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है। इसमें संदीप किशन, फारिया अबदुल्ला, संपत राज, राजु सुंदरम और शिव पंडित ने काम किया है।

थलापति विजय के बेटे का डायरेक्टोरियल डेब्यू

यह जेसन संजय (Jason Sanjay) का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। इसकी कहानी एक रेडियो होस्ट की है जो अपने पिता के भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कर्ज चुकाने और अपने परिवार का घर बचाने के लिए जल्दी कैश की तलाश में, वह बैकडोर और गैरकानूनी कसीनो की खतरनाक और अंडरग्राउंड दुनिया में चला जाता है।



Source link

Related posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, भारत से लेकर अमेरिका तक दिखा फिल्म का जलवा – ranbir-kapoor-ramayana-advance-booking-box-office-us-record

Sunny Deol की 29 साल पुरानी कल्ट फिल्म से मिली ‘उड़ता तीर’ बनाने की प्रेरणा, फिल्म के डायरेक्टर ने किया खुलासा

एक ऐसी हिंदी फिल्म जिसके पहले दिन के कलेक्शन ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बाद में निकली फ्लॉप, Bollywood Hindi News