बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म भी बनी है जिसकी पहले दिन की कमाई ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। लेकिन बाद में ये फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था। पहचानिए-
किसी भी फिल्म के सफल होने के लिए उसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत महत्व रखता है। कई बार फिल्मों को धीमी शुरुआत मिलती है लेकिन हफ्ते के अंत तक रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं कुछ फिल्में पहले दिन का धमाका आखिरी तक जारी रखती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में बनी हैं जिहोंने ऑडियंस को जबरदस्त धोखा दिया। साल 2018 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने पहले दिन उस समय की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और अंत में फिल्म फ्लॉप निकली। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो हो आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’।
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने पहले दिन कमाए थे 52 करोड़
साल 2018 में एक फिल्म के चर्चे खूब हो रहे थे। वो फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ थी। पहली बार इंडस्ट्री के दो बड़े एक्टर्स अमिताभ बच्चन और आमिर खान फिल्म में नजर आने वाले थे। तो इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज था। फिल्म दंगल के बाद फातिमा सना शेख दोबारा आमिर खान के साथ ही नजर आने वाली थीं। फिल्म का डायरेक्शन विजय कृष्णा आचार्य का था। कटरीना कैफ का जबरदस्त डांस नंबर था और करीब 300 करोड़ का बजट। फिल्म ने पहले दिन उस समय की सबसे बड़ी ओपनिंग की। वो ओपनिंग थी 52 करोड़ रुपये की। उस समय के क्रिटिक्स ने भी इतने करोड़ की प्रीडिक्शन पहले दिन नहीं की थी। शायद प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को भी यकीन हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब धमाका करने वाली है।
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने तीन हफ्तों में किय इतना कलेक्शन
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने पहले दिन 52 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। उम्मीद थी कि अगले दिन फिल्म इससे ज्यादा कमाई कर लेगी। लेकिन हुआ इसके एकदम विपरीत। 8 नवंबर 2018 को रिलीज हुई फिल्म ने दूसरे दिन 29.25 और पहले हफ्ते तक 140.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। पहले हफ्ते में 140 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म ने 24 दिनों में सिर्फ 151 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मलतब अगले करीब दो हफ्तों में 10 करोड़ के आसपास की कमाई हुई।
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ पहले दिन 52 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली और अगले दो हफ्तों में सिर्फ 10 करोड़ ही जोड़ पाई। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स के रिव्यू के बाद फिल्म की कमाई नहीं हुई और मेकर्स को करोड़ों का घाटा हुआ। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल है जिसके पहले दिन की धांसू कमाई के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई।