एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस बात में कोई डाउट नहीं है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। वहीं बॉक्स ऑफिस रिलीज के बाद इसका वैसा ही प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग के बाद, दृश्यम 3 ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इस फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर को एक शानदार शुरुआत दी है।
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के डेटा के अनुसार, शनिवार शाम तक मिले लाइव आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने भारत में दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने पहले दिन लगभग 62 करोड़ रुपये कमाए थे।
-1791079990493.webp)
तीसरे दिन अभी तक के 80 लाख रुपये के कलेक्शन को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी नेट कमाई 116.30 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह नेट इंडिया इसका ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ रुपये है।
दुनियाभर में छाई दृश्यम 3
वहीं वर्ल्डवाइड भी इसको धमाकेदार शुरुआत मिली है। दुनियाभर में दृश्यम 3 में अभी तक 177.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता की वजह से रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी। इसकी एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही और सिनेमाघरों में आने से पहले ही बड़ी संख्या में टिकट बिक गए।
-1791080022002.webp)
अजय देवगन इस बार भी विजय सलगांवकर के रोल में वापस आए हैं। यह फिल्म दूसरी दृश्यम फ्रेंचाइजी के मुकाबले बड़ी ओपनिंग के साथ शुरू हुई है और इसने बहुत तेजी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
