बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुनाल खेमू की फिल्म पिछड़ी, Bollywood Hindi News


बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड: मंगलवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में करीनाकपूर की फिल्म सबसे पीछे नजर आ रही है। वहीं हनुमान जी के दिन मंगलवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाई की है। जानिए मिर्जापुर और वाइब का कलेक्शन।

ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती है। कभी बड़ी फिल्मों के क्लैश हैरान करते हैं तो कभी फीका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन परेशान। जैसे पिछले हफ्ते रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म दायरा और कुनाल खेमू की वाइब ऑडियंस पर वैसी छाप नहीं छोड़ पाई। इसके अलावा पहले से चल रही फिल्में मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश और इरुमुड़ी अब तक शानदार कलेक्शन कर चुकी हैं। फिल्म अनुमान अंश 47 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपने स्तर के हिसाब से जबरदस्त कमाई कर रही है। ये रहा बॉक्स ऑफिस की उन 5 फिल्मों का मंगलवार का रिपोर्ट कार्ड।

करीना कपूर की फिल्म दायरा हो रही है फ्लॉप

मेघना गुलजार अपना शानदार डायरेक्शन करने के लिए जानी जाती हैं। इस बार वो करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म ‘दायरा’ लेकर आई थीं। ये फिल्म 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। हैदराबाद रेप केस और एक नाबालिग के एनकाउंटर के बारे में बात करती ये फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं आ रही है। दो बड़े स्टार्स के बावजूद फिल्म मंगलवार को खास कमाई नहीं कर पाई। मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपए कमाए। 5 दिन में कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म से कोई खास उम्मीद नहीं बची है।

कुनाल खेमू की वाइब की मंगलवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई

मडगांव एक्सप्रेस जैसी फिल्म डायरेक्ट करने वाले कुणाल खेमू ने ये जरूर साबित कर दिया था कि उनकी कॉमेडी पर अच्छी कमान है। अब वो वाइब लेकर आए हैं जिसका पहला पार्ट आपकी हंसी नहीं रुकने देगा। लेकिन दूसरे हाफ तक कहानी फीकी पड़ने लगती है। फिल्म अच्छी मानी जा रही है लेकिन वीक डेज में कमाई के मामले में ये कुछ खास नहीं कर पा रही। 18 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने करीना कपूर की दायरा को टक्कर दी थी। अब मंगलवार को ये फिल्म 1.15 करोड़ ही कमा पाई। प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर वाली फिल्म वाइब ने अब तक 9.50 करोड़ कमा लिए हैं।

हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’

47 दिन बाद भी फिल्म हनुमान अंश का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां बड़ी फिल्में परफॉर्म नहीं कर पा रही है। वहां ये 2 करोड़ वाले बजट की फिल्म 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। फिल्म ने हनुमान जी के दिन मंगलवार को 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं कुल कमाई 280.92 करोड़ पहुंच गई है। जल्द फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई

मिर्जापुर सीरीज के बाद अब मिर्जापुर द मूवी ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था। 4 सितंबर से लेकर अभी तक फिल्म को 19 दिन का समय हो गया है। इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। गुड्डू भैया और कालीन भैया वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 2.10 करोड़ का बिजनेस किया था। 19वें दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन 219.70 करोड़ हो गई है।

‘इरुमुडी’ चल रही है

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा इरुमुडी नाम की फिल्म लेकर आए थे । वैसे तो ये एक तेलुगू फिल्म है लेकिन इसने अपनी छाप दूसरी भाषाओं के लोगों पर भी छोड़ी है। कई सेलेब्रिटी फिल्म में एक्टर के काम और कहानी की तारीफ कर चुके हैं। करीब 34 दिन बाद भी फिल्म कमाई कर रही है।फिल्म ने मंगलवार को 75 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म कुल कलेक्शन 189.45 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स, Sacnilkऔर सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।



Source link

Related posts

टिकट विंडो खुलते ही The Vvaan की हुई छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी सुपरनैचुरल थ्रिलर!

शाहरुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘स्वदेस’ इन 5 कारणों से हुई थी फ्लॉप, जानिए, Bollywood Hindi News

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ चमकी, ‘दायरा’ फुस्‍स – hanuman ansh collection day 47 earns 13946 percent net profit mirzapur movie collection worldwide day 19 vibe daayra box office day 5