Box Office: ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ चमकी, ‘दायरा’ फुस्‍स – hanuman ansh collection day 47 earns 13946 percent net profit mirzapur movie collection worldwide day 19 vibe daayra box office day 5


‘हनुमान अंश’ की जादुई सफलता की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के बाद 47वें दिन मंगलवार को भी सिनेमाघरों में इसकी जय-जयकार रही। नीम करोली बाबा पर बनी यह फ‍िल्‍म अब तक देश में 13946% का मुनाफा कमा चुकी है। ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ की कमाई भी 19वें दिन बढ़ी है।

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ चमकी, ‘दायरा’ फुस्‍स
नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे चौंकाने वाली बॉक्स ऑफिस सक्सेस स्टोरी है। रिलीज के 47वें दिन भी डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्‍म ने ‘मिर्जापुर द मूवी’, ‘वाइब’ और ‘दायरा’ से अध‍िक कमाई की है। यही नहीं, करीना कपूर की नई रिलीज फिल्‍म के मुकाबले ‘हनुमान अंश’ ने मंगलवार को करीब 10 गुना अध‍िक का बिजनस किया है। शोभिनव सत्‍य स्‍टारर यह भक्‍ति ड्रामा फिल्‍म अब अपने ₹2 करोड़ के बजट की तुलना में देश में 13946.50% नेट प्रॉफिट कमा चुकी है।

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ की कमाई में बढ़ोतरी भी हुई है। सोमवार के मुकाबले इसने 18.07% अध‍िक कमाई की है, वहीं दर्शकों की मांग को देखते हुए इसके शोज की संख्‍या भी बढ़कर 7,702 तक पहुंच चुकी है। जबकि इसके सामने घुटनों पर आ चुकी ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 4,419 शोज दिखाए जा रहे हैं। 47वें दिन ‘हनुमान अंश’ के शोज में औसतन 26.0% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं, जो इस बात की तस्‍दीक करते हैं कि अभी इसकी कमाई की रफ्तार कम होने वाली नहीं है।

‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ मूवी कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, 47वें दिन ‘हनुमान अंश‘ ने देश में ₹4.90 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले सोमवार को ₹4.15 करोड़ की कमाई हुई थी। इसी के साथ भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹331.70 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹280.93 करोड़ हो गया है। यह भक्‍त‍ि फिल्‍म बड़ी आसानी से आगामी वीकेंड तक देश में ₹300 करोड़ क्‍लब में शामिल हो जाएगी।

‘हनुमान अंश’ की 7वें हफ्ते में कमाई

  • 43वां दिन, शुक्रवार- ₹5.00 करोड़
  • 44वां दिन, शनिवार- ₹9.75 करोड़
  • 45वां दिन, रविवार- ₹13.75 करोड़
  • 46वां दिन, सोमवार- ₹4.15 करोड़
  • 47वां दिन, मंगलवार- ₹4.90 करोड़

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्‍डवाइड

विदेशों में भी यह हर दिन करोड़ में कमा रही है। 11 सितंबर को ओवरसीज रिलीज के बाद से 12 दिनों में कुल ₹34.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन विदेशों से हुआ है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹366.45 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ में अली फजल

‘मिर्जापुर मूवी’ कलेक्शन और बजट

दूसरी ओर, पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु स्‍टारर ‘मिर्जापुर द मूवी‘ के करोड़ों का कारोबार भी जारी है। गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम-थ्र‍िलर ने रिलीज के 19वें दिन ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले सोमवार को इसने ₹1.90 करोड़ कमाए थे। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारत में अब तक ₹261.54 करोड़ का ग्रॉस कलेकशन और ₹219.70 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट ₹90 करोड़ बताया जाता है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की तीसरे हफ्ते में कमाई

  • 15वां दिन, शुक्रवार- ₹2.75 करोड़
  • 16वां दिन, शनिवार- ₹4.50 करोड़
  • 17वां दिन, रविवार- ₹5.00 करोड़
  • 18वां दिन, सोमवार- ₹1.90 करोड़
  • 19वां दिन, मंगलवार- ₹2.10 करोड़

‘मिर्जापुर द मूवी’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

देश में ‘हनुमान अंश’ के कारण ‘मिर्जापुर द मूवी’ के भौकाल पर तगड़ा असर पड़ा है। जबकि विदेशों में भी अब यह थकने लगी है। मंगलवार को इसने ओवरसीज मार्केट से ₹75 लाख कमाए है। जबकि 19 दिनों में कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹58.25 करोड़ है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹319.79 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

‘वाइब’ में कुणाल खेमू

‘वाइब’ मूवी कलेक्‍शन

‘हनुमान अंश’ की जादुई कमाई और ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भौकाली के आगे कुणाल खेमू की ‘वाइब’ भी धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन अपनी चमक बिखेर रही है। ₹40 करोड़ के बजट में बनी ‘VIBE’ ने 5वें दिन 2553 शोज में ₹1.15 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹11.35 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹9.50 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹13.10 करोड़ तक पहुंचा है।

‘दायरा’ में करीना कपूर खान

‘दायरा’ मूवी बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे बुरी हालत में करीना कपूर खान और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ है। मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी ₹50 लाख की कमाई की है। करीब ₹55 करोड़ के बजट में बनी ‘दायरा’ ने देश में कुल ₹6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹5.50 करोड़ का नेट बिजनस किया है। फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹8.55 करोड़ है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

टिकट विंडो खुलते ही The Vvaan की हुई छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी सुपरनैचुरल थ्रिलर!

शाहरुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘स्वदेस’ इन 5 कारणों से हुई थी फ्लॉप, जानिए, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करेगी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, इन 3 बड़ी फिल्मों से टला महाक्लैश