Home Hollywoodबॉलीवुड की इन 9 फिल्मों को हॉलीवुड ने किया कॉपी! लिस्ट में शामिल Ajay Devgn की ये सस्पेंस थ्रिलर

बॉलीवुड की इन 9 फिल्मों को हॉलीवुड ने किया कॉपी! लिस्ट में शामिल Ajay Devgn की ये सस्पेंस थ्रिलर

by BollywoodNewsAndMovie


रीमेक एक ऐसा माध्यम है जो सालों से सिनेमा जगत का हिस्सा बना हुआ है। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड इसको …और पढ़ें

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों को रीमेक करके बनाने का सिलसिला लंबे अरसे से फिल्मी जगत में चला आ रहा है। इस मामले में हिंदी और साउथ सिनेमा काफी आगे रहते हैं। लेकिन आपको ये जानकार झटका लगेगा कि हॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है। समय-समय पर इंग्लिश फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड मूवीज को रीमेक करता हुआ नजर आता रहा है।

इस लेख में हम आपको उन 9 हिंदी फिल्मों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनको हॉलीवुड में भी बनाया गया है। आइए इसकी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। 

क्या होता है रीमेक?

सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि आखिरकार रीमेक क्या होता है। दरअसल किसी भी फिल्म को दूसरे अन्य भाषा में रुपांतरित करके बनाया जाता है तो उसे रीमेक कहा जाता है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर सिनेमा के इतिहास में फ्रांसिसी निर्देशक जॉर्जेस मेलिएस की फिल्म कार्ड पार्टी को पहली रीमेक मूवी के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा 1931 में भारतीय सिनेमा की फिल्म आलम आरा को भी कई अलग-अलग भाषा में दोबारा बनाया गया था। 

ये भी पढ़ें- Sequel Release 2025: फिर रचेगा इतिहास! 2025 में बॉक्स ऑफिस कब्जा करेंगे सीक्वल, रिलीज होंगी ये मूवीज

फोटो क्रेडिट- IMDB

इन बॉलीवुड फिल्मों का हॉलीवुड में बना रीमेक

साउथ सिनेमा काफी अरसे से हिंदी फिल्मों का रीमेक करता आ रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं रहा है और उसने भी कई पॉपुलर साउथ मूवीज को हिंदी भाषा में बनाया है। लेकिन हॉलीवुड भारतीय सिनेमा की फिल्मों का रीमेक करे, ये थोड़ा शॉकिंग लगता है। इन 9 हिंदी फिल्मों को अंग्रेजी सिनेमा में रीमेक किया जा चुका है। 

      फिल्म        रीमेक वर्जन
  चारुलता (1964)     शेड्स ऑफ ब्लू (2005)
  रंगीला (1995)    ए डेट विद हेमिल्टन (2004)
  डर (1993)     फियर (1996)
  आलवंदन (2001)   किल विल वॉल्यूम 1 (2013)
  जब वी मेट (2007)   लीप ईयर (2010)
  ए वेडनसडे (2008)   ए कॉमन मैन (2013)
  विक्की डोनर (2012)   डिलीवरी मैन (2013)
  दृश्यम  (2015)   कोरियन भाषा में दृश्यम
  किल 2023   रीमेक बनेगा हॉलीवुड में

इस तरह से ये वो इंडियन फिल्में हैं, जिनको हॉलीवुड सिनेमा की तरफ से रीमेक किया गया है। हालांकि, कुछ मूवीज को छोड़ दिया जाए तो अन्य रीमेक इंग्लिश फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिली है। 

ये भी पढ़ें- Movie Reboot vs Remake: क्या होती हैं रीबूट फिल्में, रीमेक मूवी से कैसे होती हैं अलग, जानिए फुल डिटेल्स?



Source link

You may also like

Leave a Comment