भाई के ससुर की दाढ़ी पकड़ खींचने लगी महिला, SSP दफ्तर के बाहर मच गया बवाल, VIDEO वायरल | Bulandshahr Viral Video Woman Grabs Elderly Man Beard During Family Dispute at Mediation Centre


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गए मिडिएशन के दौरान जमकर हंगामा हो गया. एक महिला बुजुर्ग शख्स की दाढ़ी पकड़कर खींचती दिखी. एसएसपी कार्यालय परिसर स्थित महिला मिडिएशन सेंटर के बाहर हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

दोनों पक्षों के बीच हो गया था विवाद

बताया जा रहा है कि मिडिएशन सेंटर के बाहर मौजूद पति और पत्नी पक्ष के परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान एक महिला ने एक बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़ ली. बताया जा रहा है कि दाढ़ी पकड़ने वाली महिला, बुजुर्ग की बेटी की ननद है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महिला को बुजुर्ग की दाढ़ी से छुड़ाने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

SSP ऑफिस के बाहर हंगामा

मामला बुलंदशहर के एसएसपी कार्यालय परिसर में बने महिला मिडिएशन सेंटर का बताया जा रहा है. ऐसे मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजनों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन इस बार मामला उल्टा विवाद में बदल गया.

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने महिला की इस हरकत पर नाराजगी जताई और उसे खरी-खोटी सुनाई. हंगामे की सूचना फैलते ही वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. पति-पत्नी के विवाद के बीच मिडिएशन सेंटर के बाहर हुए हंगामे और बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: पहले साड़ी में दौड़कर जीता दिल, अब ट्रैकसूट में मैदान पर छाईं कविता कविता; सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ





Source link

Related posts

‘पासकोड बोलो जल्दी.. ‘iPhone चोरी करने के बाद चोर ने किया मैसेज, सोशल मीडिया पर Viral हो रहा Video

पुरुषों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा दी? Viral Video देख हैरान हुए लोग, मजेदार रिएक्शन आए सामने

बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी निभाती मां का Video वायरल, जज्बा देख यूजर्स ने कहा- ‘आधुनिक झांसी की रानी’