बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी निभाती मां का Video वायरल, जज्बा देख यूजर्स ने कहा- ‘आधुनिक झांसी की रानी’


लद्दाख की ठंडी हवाओं और ऊंचाई वाले इलाके में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में महिला पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करते हुए दिख रही हैं, जबकि उनकी पीठ पर छोटा बच्चा सुरक्षित तरीके से बांधा हुआ है। इस दृश्य ने लोगों के दिलों को छू लिया है। नेटिजन्स उन्हें ‘आधुनिक झांसी की रानी’ और ‘नारीवाद का चेहरा’ कहकर सलाम कर रहे हैं

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyankasmiles नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वे अपने पति के साथ बाइक से ट्रैवल कर रहीं थीं और पेट्रोल पंप पर रुकीं। वहां उन्होंने देखा कि एक महिला कर्मचारी बिना किसी शिकायत के काम कर रही हैं। उनकी पीठ पर कपड़े के सहारे नन्हा बच्चा बंधा था। बच्चा टोपी पहने मां की पीठ से झांक रहा था, जबकि मां बाइक में पेट्रोल भर रही थीं। लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड के बीच यह दृश्य बेहद भावुक था।

मां के जज्बे की तारीफ करते नहीं थके लोग 

इस वीडियो ने 90 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए। लोगों ने कमेंट्स में मां के जज्बे की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “वह एक माँ हैं… वह एक सच्ची योद्धा हैं… भगवान उन पर कृपा बनाए रखें।” 


कई यूजर्स ने कहा कि यह असली नारी शक्ति है। कुछ ने उन्हें ‘मॉडर्न डे झांसी की रानी’ करार दिया। 

कुछ और यूजर्स ने पूछा कि बच्चे को सुरक्षित जगह पर रखने की व्यवस्था क्यों नहीं है। हालांकि, ज्यादातर प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं। लोग मां की मेहनत और समर्पण को सलाम कर रहे हैं। वीडियो ने एक बार फिर याद दिलाया कि असली ताकत रोजमर्रा के संघर्ष में छिपी होती है। 

महिला ने वीडियो कॉल पर की बात

वीडियो वायरल होने के बाद सैकड़ों लोगों ने मदद का प्रस्ताव दिया। रिकॉर्डिंग करने वाली महिला ने मां से वीडियो कॉल पर बात की और बताया कि उनकी कहानी लाखों लोगों तक पहुंच गई है। मां को इसका अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने बच्चे का नाम और उम्र पूछी तथा लोगों से एकत्रित राशि बच्चे के लिए रखने को कहा।

पुरुष प्रधान क्षेत्रों में मां का संघर्ष बना प्रेरणा

यह वीडियो महिलाओं के संघर्ष को दर्शाता है। कई मांएं बच्चों की देखभाल और काम दोनों को एक साथ निभाती हैं। पुरुष प्रधान माने जाने वाले पेट्रोल पंप जैसे काम में यह दृश्य और भी प्रेरणादायक है। लद्दाख जैसे कठिन मौसम और इलाके में यह जज्बा सराहनीय है। लोग कह रहे हैं कि ऐसी महिलाओं को समाज का सहयोग मिलना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

मां को पहली बार हवाई यात्रा कराते ही गदगद हुई बेटी, फेवरेट मेमोरी को Video में किया कैद; देखें रिएक्शन 





Source link

Related posts

‘पासकोड बोलो जल्दी.. ‘iPhone चोरी करने के बाद चोर ने किया मैसेज, सोशल मीडिया पर Viral हो रहा Video

पुरुषों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा दी? Viral Video देख हैरान हुए लोग, मजेदार रिएक्शन आए सामने

भाई के ससुर की दाढ़ी पकड़ खींचने लगी महिला, SSP दफ्तर के बाहर मच गया बवाल, VIDEO वायरल | Bulandshahr Viral Video Woman Grabs Elderly Man Beard During Family Dispute at Mediation Centre