Last Updated:
भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का रंग अब विदेशियों पर भी चढ़ता नजर आ रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विदेशी परिवार के घर ‘हरे कृष्ण’ की गूंज सुनाई दे रही है. परिवार को प्रेम से सात्विक प्रसाद बनाते देख लोग उनकी संस्कृति के प्रति श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
@life.as.a.devotee (instagram)
Viral Video : आज के दौर में जहां लोग अपनी व्यस्त जिंदगी के चलते परिवार और अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक विदेशी परिवार भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाता नजर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं.
वीडियो की शुरुआत में शख्स के माथे पर तिलक लगा नजर आता है और बताते हैं कि आज उनके घर में परिवार के लिए खास ‘प्रसाद’ तैयार किया जा रहा है. घर का हर सदस्य इस पवित्र कार्य में अपना योगदान दे रहा है. कोई बाहर लॉन की देखरेख में जुटा है, तो कोई ऑफिस से लौटकर सीधे रसोई में हाथ बंटा रहा है. परिवार में आपसी तालमेल हों, तो रोजमर्रा के काम भी एक उत्सव या सेवा की तरह बन जाते हैं. वीडियो में बताया गया है कि रसोई में पारंपरिक सात्विक व्यंजन तैयार हो रहे हैं.
रसोई के अंदर का नजारा बेहद मनमोहक है, जहां ‘हरे कृष्ण’ के उद्बोधन के साथ पारंपरिक सात्विक भोजन की तैयारियां चल रही हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे घर की महिला अलग-अलग तरह की सब्जियां, जैसे करेला, कद्दू, आलू और पनीर तैयार कर रहे हैं. साथ ही, काजू की क्रीमी सॉस और उबलते हुए चावल भी वीडियो में नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram