BB 20: CJP प्रोटेस्ट में लिया था हिस्सा, अब बिग बॉस 20 में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें कौन हैं नकुल धुल?


नकुल धुल बिग बॉस 20 वाइल्ड कार्ड एंट्री (Show Poster)

हैदराबाद: बिग बॉस 20 के घर में ड्रामा और भी तेज होने वाला है. सलमान खान के शो में नए कंटेस्टेंट की बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री हो चुकी है. बात कर रहे हैं नकुल धुल की, जो पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए हुए दिल्ली जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में भाग ले चुके हैं. बिग बॉस 20 में नकुल धुल की एंट्री पर मुहर लग चुकी है और मेकर्स ने इनका पोस्टर जारी कर कंफर्म कर दिया है. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं नकुल धुल और क्या इनसे जुड़े विवाद?

नकुल धुल के बारे में जानें

बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री का फॉर्मेट शुरू से चला आ रहा है. इसमें एक कंटेस्टेंट को खेल के बीच में घर में एंट्री दी जाती है और उससे उम्मीद की जाती है कि वह शानदार गेम खेलकर दर्शकों का मनोरंजन करे. ज्यादातर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बिग बॉस में अपना जलवा नहीं दिखा सके हैं. इस बार नकुल धुल को मौका मिला है और घर का माहौल और भी रोमांचक होने वाला है.

मेकर्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाकर शो में नया मोड़ लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नकुल धुल के बारे में बता दें कि वह हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें मिट्ठू डॉन के नाम से जाना जाता है. वह सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों संग कभी जिम तो कभी रौब में घूमने फिरने की वीडियो शेयर करते हैं. नकुल हंसी-मजाक, मीम्स और ‘विवादित’ कमेंट्स से भरपूर अपने वीडियो से भी चर्चा में रहते हैं. उनके सोशल मीडिया पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

महिलाओं पर कही थी इतनी छोटी बात

जब से नकुल की बिग बॉस 20 में एंट्री हुई है, तब से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक विरोध शुरू हो गया है. इसका कारण है कि उनकी महिलाओं पर दी गई विवादित टिप्पणियां. नकुल को शो में लेने से बिग बॉस मेकर्स पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. आपको बता दें, नकुल ने एक नहीं बल्कि कई बार महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की हैं. एक वीडियो में नकुल ने महिलाओ को ‘नीची जेंडर’ का बताया था. अपने इन बयानों पर नकुल ने सोशल मीडिया पर खूब विरोध झेला था.

बिग बॉस 20 अपडेट्स

सलमान खान का शो अपना एक महीना और छह दिन पूरे कर चुका है. बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने नकुल धुल को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री दे घरवालों से बात की है. इससे पहले मनीष गोयल ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी.

सलमान खान ने बीते वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट और यंग से सवाल किए. सलमान ने स्काउट और लव गिल के बीच हुई स्पर्श की घटना और स्काउट और यंग डीएसए के बीच लॉलीपॉप को लेकर हुए विवादित बयान पर बात की. लॉलीपॉप वाले बयान पर हुई चर्चा के दौरान काजी तौकीर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. सलमान खान ने कनिका मान की घर के अंदर एक मजबूत, स्वतंत्र और अकेले खेल खेलने के लिए प्रशंसा की.

बिग बॉस 20 से इन 3 कंटेस्टेंट्स की हुई छुट्टी

बिग बॉस 20 से अब तक दिन कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो चुकी है. इसमें सबसे पहले विदेशी कंटेस्टेंट रोहेद खान, दूसरा एविक्शन रैपर बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी और तीसरी एलिमिनेट कंटेस्टेंट भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी हैं, जो काजी तौकीर को घर में गाली देने की वजह से मिड वीक एविक्शन का शिकार हुईं.



Source link

Related posts

जतिन प्रताप सिंह:’बिग बॉस 20′ में होगी नए चेहरे की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए क्या है सच्चाई? – Who Is Jatin Pratap Singh Enter As Wild Card Contestant In Bigg Boss 20 Salman Khan Show Know Deatails

‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए नकुल ढुल? 24 घंटे का भी नहीं रहा सफर, आधी रात आखिर ‘मिट्ठू डॉन’ ने क्या कर दिया?

Nakul Dhull Eviction: बिग बॉस ने नकुल धुल को आधी रात को शो से बाहर निकाला! जानिए रविवार रात को आख‍िर हुआ क्‍या – nakul dhull evicted from the bigg boss 20 house bigg boss acted middle of the night find out exactly what happened