मंगल को Hanuman Ansh पर फिर बरसी ‘बजरंग बली’ की कृपा, 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धुआंधार कलेक्शन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। इस फिल्म ने 40वें दिन फिर से धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। 

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) उर्फ नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) पर बनी है। इस फिल्म को शुरुआती दिनों में जहां ऑडियंस ने ठुकरा दिया था, अब यही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 दिनों से राज कर रही है।

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी हनुमान अंश

हनुमान अंश के बाद सिनेमाघरों में आवारापन 2, बंटवारा 1947, टॉक्सिक और मिर्जापुर द मूवी आईं, लेकिन कोई भी नीम करोली बाबा की बायोग्राफिकल फिल्म को पछाड़ नहीं पाई। आलम यह है कि छठे हफ्ते में भी कारोबार आसमान छू रहा है। 40वें दिन फिर से इस फिल्म ने अपनी कमाई से हैरान कर दिया है।

40वें दिन हनुमान अंश का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, हनुमान अंश ने 40वें दिन यानी छठे मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, वो भी 8 हजार के करीब शोज के साथ। फिल्म की कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है।

हनुमान अंश की कुल कमाई

हनुमान अंश सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने डेढ़ महीने के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के पार नेट इंडियन कलेक्शन और 280 करोड़ के पार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, अब यह विदेशी बाजार में भी मोटा पैसा छाप रही है।

साउथ में भी रिलीज होगी फिल्म

हनुमान अंश की सफलता और तारीफों के बाद विदेशी बाजार में फिल्म को रिलीज किया गया था। अब इसे साउथ में भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म आज भी करोड़ों में कमाई कर रही है। वीकडेज में भी इसका असर खत्म नहीं हो रहा है। विशाल चतुर्वेदी फिल्म का दूसरा पार्ट भी लाने की तैयारी में हैं।



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ के आगे Haiwaan की निकली हेकड़ी, पहले ही दिन पिटी फिल्‍म, महाराज जी का जादू ₹200Cr पार – hanuman ansh collection day 36 crosses 200 crore mark haiwaan box office collection day 1 akshay saif film flops on opening day

‘हनुमान अंश’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, इतने करोड़ से खोला खाता, भारत में 200 करोड़ पार

Box office: ‘हनुमान अंश’-‘मिर्जापुर द मवी’ में कांटे की टक्कर, जानें सैटरडे को किसने की कितनी कमाई