‘हनुमान अंश’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, इतने करोड़ से खोला खाता, भारत में 200 करोड़ पार


‘हनुमान अंश’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे (POSTER)

हैदराबाद: हनुमान अंश ने भारत में कमाई का 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 200 करोड़ रुपये कमाने के साथ फिल्म ने हालिया रिलीज मिर्जापुर: द मूवी और हैवान को भी पीछे छोड़ दिया है. बीती 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म अपनी रिलीज के 36 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्ते से धमाका मचा रही है. फिल्म ने अपने पांचवें हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई की और पांचवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में धुरंधर 2 व बॉर्डर 2 जैसी हिट फिल्मों की लिस्ट में आ गई. इससे भी बड़ी बात यह है कि फिल्म बीती 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. ओवरसीज में भी हनुमान अंश ने कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं. चलिए जानते हैं हनुमान अंश की वर्ल्डवाइड ओपनिंग कैसी रही है.

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड ओपनिंग

केजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने हनुमान अंश को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी उठाई है. आज मेकर्स ने हनुमान अंश के पहले दिन की कमाई का ताजा आंकड़ा पेश किया है. हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड 500 हजार डॉलर (तकरीबन 5 करोड़ रुपये) से खाता खोला है. बता दें, फिल्म ने भारत में 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी. मेकर्स का मानना है कि फिल्म को विदेशों में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने भारत ने 37वें दिन 5.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हनुमान अंश का भारत में कुल नेट कलेक्शन 179.21 करोड़ रुपये और ग्रॉस 211.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है.

धुरंधर और धुरंधर 2 को पिलाया पानी

बीते दिन फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर ताजा आंकड़ा शेयर किया था. उन्होंने बताया था, ‘हनुमान अंश लगातार रिकॉर्ड बना रही है. पांचवें हफ्ते फिल्म की कमाई में 9156% की बढ़ोतरी दर्ज हुई. पहले सप्ताह फिल्म ने 90 लाख रुपये, दूसरे हफ्ते 46 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 58.50 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते 83.30 करोड़ रुपये कमाए. बिना किसी बड़े स्टार के हनुमान अंश ने यह करिश्मा कर दिखाया है. अब फिल्म वर्ल्डवाइड और कितना करिश्मा करती है इसका इंतजार रहेगा.





Source link

Related posts

पहले दिन दुनियाभर में Haiwaan का सरप्राइज कलेक्शन, Box Office पर अक्षय-सैफ की जोड़ी हिट या फ्लॉप?

झेला रिजेक्शन-इंडस्ट्री छोड़ने का बनाया मन, कंपोजर को कैंची धाम जाकर मिली हनुमान अंश, ऑफर्स की लगी लाइन – Hanuman Ansh composer Dhirendra Mulkalwar faced rejection getting multiple offers box office 250 crore tmovh

शुक्रवार को Mirzapur-The Movie ने फैलाई बॉक्स ऑफिस पर दहशत, Haiwaan और हनुमान अंश भी नहीं हिला पाए सिंहासन