तमिल फिल्म ‘मंदादि’ रिलीज होने के बाद से ही छाई हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दबदबा अब भी हिंदी में है. लेकिन इसे तमिल में भी रिलीज किया गया है पर फिल्म वहां खास कमाई नहीं कर पाई. क्योंकि तमिल में ‘मंदादि’ का जलवा बरकरार है, जो उससे ज्यादा कमाई कर रही है. अब इसने 11वें दिन की कमाई के बाद 2026 का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन और प्रॉफिट कमा लिया है.
‘मंदादि’ का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल फिल्म ‘मंदादि’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म की रिलीज को 11 दिनों का वक्त हो गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 4.85 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि इसकी पहले हफ्ते की कमाई 57.30 करोड़ रही थी.
– फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी शानदार शुरुआत की और 9वें दिन 3.70 करोड़ कमाए थे.
– दसवें दिन 6.55 करोड़ का बिजनेस किया था. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 34.1% दर्ज की गई थी.
– वहीं, 11वें दिन इसे 22.1% की ग्रोथ मिली और फिल्म ने 8 करोड़ का बिजनेस किया.
– 11वें दिन 38.8% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 75.55 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ 300 करोड़ के पार, विदेशों में बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
‘मंदादि’ की 100 करोड़ के पार, कितना कमाया प्रॉफट?
इतना ही नहीं, ‘मंदादि’ इंडिया में तो कमाल का प्रदर्शन कर रही है लेकिन वर्ल्डवाइड भी इसने धाक जमा रखी है. फिल्म का जलवा ऐसा है कि इसने महज 11 दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘मंदादि’ ने दुनियाभर में 103.72 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इसका ओवरसीज कलेक्शन 15.40 करोड़ रहा.
इसके साथ ही अगर ‘मंदादि’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100% से ज्यादा का प्रॉफिट भी कमा लिया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 50 करोड़ है और इसने दुनियाभर में 103.72 करोड़ कमा लिए हैं. इस लिहाज से मूवी का 11 दिनों का प्रॉफिट 107.44% हो चुका है.
यह भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका के बाद सिद्धार्थ-कियारा भी दूसरी बार बनेंगे पैरेंट्स?
2026 की तमिल की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी (नेट)
यही नहीं, ‘मंदादि’ तमिल की 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, इसने तमिल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म और 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर ‘ताई किज्झवी’ और ‘डीसी’ के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. देखिए तमिल की 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…
1. जन नायकन- 198.42 करोड़
2. करुप्पु- 198.18 करोड़
3. विश्वनाथ एंड सन्स- 122.43 करोड़
4. मंदादि- 75.55 करोड़
5. डीसी- 69.33 करोड़
6. ताई किज्झवी- 62.46 करोड़
7. ब्लास्ट- 53.06 करोड़
8. यूथ- 52.53 करोड़
9. पराशक्ति- 52.46 करोड़
10. लव इंश्योरेंस कंपनी- 43.07 करोड़