Avengers Doomsday pre-sales crosses USD 55 million box office collection


मार्वेल स्टूडियो की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज से महीनों पहले ही खबरों में बन है. फिल्म दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली है. फिल्म का जल्द ही न्यू ट्रेलर लॉन्च भी होने वाला है. उससे पहले ही फिल्म ने प्री-सेल्स में 55 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं. 

प्री-सेल्स में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने किया धमाका

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, फिल्म ने यूएस एडवांस बुकिंग में 55 मिलियन डॉलर का मार्क टच कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने यूएस हिस्ट्री में हाइएस्ट प्री-रिलीज बुकिंग लिस्ट में जगह बना ली है. इस लिस्ट में नंबर वन पर स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे है. इस फिल्म ने 150 मिलियन डॉलर कमाए थे. दूसरे नबंर पर एवेंजर्स एंडगेम है. इस फिल्म ने 130 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. तीसरे नंबर पर स्पाइडरमैन: नो वे होम है. फिल्म ने 78 मिलियन डॉलर की प्री-सेल्स की थी.

इसके अलावा हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म लीक हो गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फिल्म की फुल 2160p कॉपी ऑनलाइन सर्कुलेट हो रही है. हालांकि, फिल्म के लीक होने को लेकर अभी तक ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- महाभारत फेम एक्टर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, महिला को प्रताड़ित करने का आरोप

कब रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’?
मालूम हो कि इस हफ्ते फिल्म का नया ट्रेलर आने वाला है. एवेंजर्स एंडगेम के साथ  फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. एवेंजर्स एंडगेम 25 सितंबर से फिर से थिएटर में रिलीज हो रही है. वहीं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की बात करें तो फिल्म 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म को जोई रूसो एंथनी रूसो ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज मोशन पिक्चर्स डिस्ट्रिब्यूट कर रहे हैं. फिल्म में क्रिस इवांस और जेम्स मार्सडेन, रेबेका रोमिन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

फिल्म का एक महीने पहले हिंदी में स्पेशल लुक रिलीज किया गया था. स्पेशल लुक को शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

ये भी पढ़ें- ऑस्कर में एंट्री करने वाली मराठी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, 72% हुआ था घाटा



Source link

Related posts

द पैराडाइज:नानी की फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ – Actor Nani The Paradise Got A Certificate From Cbfc While Getting Positive Response In Advance Booking

सियासी गलियारों में छाई ‘हनुमान अंश’, फिल्म की टीम से मिले अमित शाह, सक्सेस पर दी बधाई – Home Minister Amit Shah met hanuman ansh starcast neem karoli baba film box office 350 crore tmovh

‘मंदादि’ 100 करोड़ के पार, तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म