मधेपुरा स्कूल: युवक-छात्रा की हाथापाई, वीडियो वायरल


झाड़ी के पास मिलने का आरोप, चाबी छीनने पर भड़की हाथापाई

पूरा मामला उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के अपग्रेड हाई स्कूल उदा के पास का है. जानकारी के मुताबिक स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं. इसी दौरान मोटरसाइकिल से एक अज्ञात युवक स्कूल के बाहर पहुंचा और मधुबन पंचायत की रहने वाली एक छात्रा से मिलने लगा. स्थानीय युवकों और छात्रों का आरोप है कि दोनों स्कूल परिसर से कुछ ही दूरी पर बनी झाड़ियों के पास अश्लील हरकतें और बातचीत कर रहे थे. इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने युवक को घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने उस लड़के की बाइक की चाबी निकाल ली. चाबी छीनते ही मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया.

‘क्या कर लोगे?’: वायरल वीडियो में छात्रा का तीखा जवाब

हाथापाई और हंगामे के बीच ही किसी ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में स्थानीय युवक छात्रा से सवाल पूछते दिख रहे हैं कि “परीक्षा देने आते हो या लड़के से मिलने?”. इस पर छात्रा भी दबने के बजाय तीखे तेवर में जवाब देती है, “क्या कर लोगे?”. इसके बाद बाइक की चाबी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है. मौके पर हो रहे हंगामे को देखकर आसपास की कुछ महिलाएं भी बीच-बचाव के लिए पहुंच जाती हैं.

स्कूलों के बाहर मंडराते हैं मनचले, जमुई जैसी घटना के दोहराव का डर

घटना के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि परीक्षा और छुट्टी के समय क्षेत्र के कई स्कूलों के बाहर आवारा और मनचले किस्म के युवक मंडराते रहते हैं और छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं. स्थानीय नागरिकों ने जिला व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाए, ताकि जमुई जैसी किसी दर्दनाक और शर्मनाक घटना की पुनरावृत्ति मधेपुरा के इस इलाके में न हो सके.

Madhepura School Viral Video: स्कूल प्रशासन और पुलिस को खबर ही नहीं, बोले- ‘लिखित शिकायत नहीं मिली’

इतने बड़े हंगामे और वीडियो वायरल होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन इस मामले में अनभिज्ञता जता रहा है. इस संबंध में जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर के अंदर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. परिसर के बाहर क्या हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने वायरल वीडियो देखा है. वहीं उदाकिशुनगंज के थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित कोई सूचना या लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है. मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Also Read: EOU Raid In Patna: 4.70 करोड़ का साम्राज्य, फ्लैट, जमीन, बैंक बैलेंस… जानिए GM कमलेश के ठिकानों से EOU को और क्या-क्या मिला

Also Read: मैथिली ठाकुर विधायक हैं, इसलिए रात में घूम सकती हैं’, प्रशांत किशोर ने जमुई कांड पर किया रिएक्ट



Source link

Related posts

Balodabazar Case: Guru Baldas Claims Credit For Bail In Viral Video

Balrampur School Girl Heart Attack Case; Ganesh Visarjan Loud DJ Sound

Fact Check: बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के बाद वायरल हुआ मैथिली ठाकुर का पुराना बयान, FAKE है वायरल पोस्‍ट