मनीष गोयल ने बीच में छोड़ा शो, ‘बिग बॉस 20’ को मिले टॉप 10 कंटेस्टेंट


‘बिग बॉस 20’ में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। इस हफ्ते 11 में से 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। सिर्फ घर की कप्तान उदिति सिंह सुरक्षित हैं। इस बार मौजूदा कंटेस्टेंट में से कौन सा घर वाला एविक्ट हो रहा है? इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार के एविक्शन में ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट को दर्शकों से सबसे कम वोट नहीं मिले हैं।

 

‘द खबरी’ के अनुसार इस हफ्ते टीवी ऐक्टर मनीष गोयल घर से बाहर हो गए हैं। उन्हें पैर में चोट लगी थी जिसकी वजह से उन्होंने खुद शो छोड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने मेडिकल कारणों से शो को छोड़ दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की कंफर्म नहीं किया है।

 

यह भी पढ़ें: 1982 का बंगाली गाना ‘आज शनिवार’ GTA 6 की वजह से चर्चा में क्यों है?

माही विज को मिले हैं सबसे कम वोट

रविवार को शो के होस्ट
सलमान खान
सभी घरवालों को बताएंगे कि माही विज को सबसे कम वोट मिले हैं। माही विज का सफर शो से खत्म होने वाला था लकिन मनीष गोयल खुद से घर से बेघर होने का फैसला लेते हैं जिसके कारण वह बाल-बाल बच गईं। पिछले हफ्ते भी सबसे कम वोट माही विज को मिले थे लेकिन उनकी 2 लाइफलाइन बची थी जिसकी वजह से वह एलिमिनेट नहीं हुईं।

 

 

 

ऐक्टर मनीष गोयल ने ‘बिग बॉस 20’ में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। उनके साथ नकुल धुल ने भी एंट्री की थी लेकिन साथी कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू से उनकी हाथापाई हो गई थी। इस वजह से नुकल को बाहर कर दिया गया था। अब पांच हफ्ते के बाद मनीष का सफर भी खत्म हो गया था। शो में उनके जेंटलमैन बिहेवियर को लोगों ने खूब पसंद किया था। घर में मनीष का सबसे बड़ा झगड़ा काजी तौकीर से हुआ था। काजी ने उन्हें चिढ़ाने के लिए प्रोफेसर कहा था। इस शब्द को सुनकर मनीष भड़क गए थे। इस दौरान उनका बड़ा झगड़ा हुआ था। नॉमिनेशन टास्क में भी दोनों के बीच में तकरार देखने को मिली थी। 

 

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की ‘कालिया’ का फर्स्ट लुक आउट, कब रिलीज होगी फिल्म?

‘बिग बॉस 20’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट

मनीष के निकलने के बाद शो को ‘टॉप 10’ कंटेस्टेंट मिल चुक हैं। इस लिस्ट में स्काउट ओपी, लव गिल, कनिका मान, गुल्लू, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए, उदिति सिंह, माही विज, अरिशफा खान शामिल हैं।





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:यह कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर, सलमान ने खोले सभी घरवालों के राज; वीकएंड का वार में क्या खास? – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Manish Goyal Evicted Due To Health Issues Salman Exposes Contestants Secrets

Bigg Boss 20: डबल स्टैंडर्ड वाले मुझे ज्ञान न दें…सलमान खान के सामने ही गुल्लू-कनिका से भिड़ीं आम्रपाली दुबे

Bigg Boss 20: काजी तौकीर से सवाल करना करण वाही को पड़ा भारी, लोगों ने बुलाया कनिका का PR, इंटरनेट पर गाली पड़ने पर किया रिएक्ट