Qazi Touqeer Fans Troll Karan Wahi: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, उसके साथ ही लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है. शो में कई ट्विस्ट और टर्न भी देखने को मिल रहे हैं. जहां पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने उदिति सिहं को घर के सदस्यों को रैंकिंग करने के लिए कहा. जिससे गेम के समीकरण बदल रहे हैं. इसके साथ ही वीकेंड का वार एपिसोड में भी एक बड़ा ट्विस्ट आया. जब कंटेस्टेंट्स के दोस्तों ने शो में मौजूद दूसरे सदस्यों से सवाल किए. कनिका मान के दोस्त करण वाही ने काजी से सवाल किए और उन पर सेलेक्टिव स्टैंड लेना का आरोप लगाया. जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
काजी तौकीर से सवाल करना करण वाही को पड़ा भारी
बिग बॉस 20 में एक्टर करण वाही ने कनिका के दोस्त के तौर पर काजी पर सेलेक्टिव स्टैंड लेने का आरोप लगाया और उन्हें कैरेक्टर प्ले करने वाला बताया. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि करण वाही ने जानबूझकर काजी को टार्केट किया था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो शेयर किए गए. जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बिग बॉस नहीं देखते हैं, तो बिना देखे कैसे सवाल किए. सोशल मीडिया करण वाही पर कनिका का पीआर करने का आरोप लगाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि करण उदिति के एक्स रहे हैं और काजी उदिति की दोस्त हैं. वहीं, काजी और कनिका के बीच तनातनी बनी हुईं. ऐसे में उन्होंने काजी को लेकर बिना सर पैरे के सवाल उठाए.
करण ने काजी पर लगाया सेलेक्टिव स्टैंड लेना का आरोप
करण ने काजी से सवाल किया, ‘मैं आपको बोलना चाहूंगा कि आप बहुत ही कमाल के एंटरटेनर हैं, मुझे आपको देखकर बहुत मजा आया. लेकिन मुझे पिछले कुछ हफ्तों से ऐसा लग रहा है कि आप कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. कभी ऐसा लगता है कि आप भूल गए हो कि आप एक पर्सनैलिटी शो में है. ऐसा लग रहा है कि आप एक्टिंग का ऑडिशन दे रहे हैं और आप रिपीटेड हो गए है.’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘आप सेलेक्टिव जगहों पर स्टैंड लेते हो. जब आपका मन करता है तो आप बोल देते हैं और जब नहीं करता है तो आप मजाक में बात खत्म कर देते हैं.’
सोशल मीडिया गाली पड़ने पर दिया रिएक्शन
काजी से सवाल करने पर करण वाही को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पर रिएक्ट किया. उनका कहना है कि काजी के फैंस उन्हें गालियां दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘काज़ी के फैंस के लिए, अगर अपने पसंदीदा कलाकार से सवाल पूछने पर आप इस तरह बौखला जाते हैं, तो यह दुख की बात है कि आप चीजों पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. मेरी टाइमलाइन पर गालियां देकर और स्पैम करके आप बस अपना असली पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं. थोड़े समझदार बनिए, यह सिर्फ एक शो है.’
ये भी पढ़ें: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप कंफर्म? अनफॉलो के बाद अब इंस्टग्राम से डिलीट की एक-दूसरे संग सभी फोटो