बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक मलयालम फिल्म का जलवा देखने के लिए मिलने रहा है, जिसने एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किया और 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई. ऐसे में अब इसकी रिलीज को 34 दिनों का वक्त हो गया है, जिसके बाद इसने तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय जोसेफ की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
दरअसल, मलयालम की जिस रोमांटिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ है. ये 2026 की मलयालम की हिट फिल्मों में से एक है, जो दूसरी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मलयालम मूवी रही है. अब इसने ‘जन नायकन’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, ‘धमाल 4’ समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ का 34वें दिन का कलेक्शन
‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने 34वें दिन भी कमाल का बिजनेस किया है, जिसके बाद ये विजय की फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई से आगे निकल गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 0.67 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिस पर ऑक्यूपेंसी भी 16.0% दर्ज की गई है. इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 160.55 करोड़ हो गया है.
इसके साथ ही अगर ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ के बाकी दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 52.30 करोड़ तो दूसरे वीक 49.85 करोड़, तीसरे हफ्ते 33.30 करोड़ और चौथे हफ्ते 16.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ के बाद क्या अब ‘पंचायत’ सीरीज पर भी बनेगी फिल्म? ‘प्रधान’ जी ने बताया सच
‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने ‘जन नायकन’ का तोड़ा रिकॉर्ड
मलयालम फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘जन नायकन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 137.45 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 324.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि ‘जन नायकन’ के मुकाबले ज्यादा है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने दुनियाभर में 324.61 करोड़ का बिजनेस किया था.
2026 की मलयालम की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
वहीं, अगर 2026 की मलयालम की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इस लिस्ट में नंबर 1 पर रोमांटिक फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ का नाम है, जिसने ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…
1. बेथलेहम कुडुंबा यूनिट- 324.61 करोड़
2. दृश्यम 3- 241.92 करोड़
3. वाझा 2- 238.46 करोड़
4. आदु 3- 121.31 करोड़
5. पैट्रियट- 80.53 करोड़
6. अतिराडी- 68.27 करोड़
7. आई एम गेम- 46.34 करोड़
8. खलिफा- 45.22 करोड़
9. थुडाक्कम- 45.21 करोड़
10. भरतनाट्यम 2 मोहिनीयट्टम- 40.63 करोड़
मलयालम की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में
मलायमल की रोमांटिक फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ 2026 की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन चुकी है. 2,284.6% प्रॉफिट कमाकर नंबर 1 पर ‘वाझा 2’ है. वहीं, कोईमोई के अनुसार, ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ का बजट 30 करोड़ है. जबकि फिल्म का वर्डवाइड कलेक्शन 324.61 करोड़ है तो इस लिहाज से फिल्म ने 982.03% प्रॉफट कमा लिया है और ये दूसरी सबसे बड़ी मलयालम की हिट फिल्म रही है. इसने ‘दृश्यम 3’ और ‘आडु 3’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.