The Paradise Box Office Day 1 Live: नानी की ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 3.30 बजे तक ही 19 करोड़ का बंपर कलेक्शन, लाइव आंकड़े देखें


The Paradise Box Office Day 1:  साउथ एक्टर नानी और राघुल जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. फिल्म आज यानि 24 सितंबर को थियेटर में रिलीज हुई है. 

‘द पैराडाइज’ पहले दिन कितना कर रही कलेक्शन? 

  • ये फिल्म थियेटर्स में तमिल, तेलुगु और हिंदी सहित 8 लैंग्वेज में रिलीज हुई है.
  • sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगु लैंग्वेज में हुआ है. 58% ऑक्यूपेंसी के साथ तेलुगु में इस फिल्म ने 17.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • वहीं, हिंदी लैंग्वेज में 1.11 करोड़ और तमिल में 0.68 करोड़ का कलेक्शन 2 बजे तक कर चुकी है.  
  • इसी के साथ इसका 3.30 बजे तक का कुल कलेक्शन 19.56 करोड़ हुआ है.
‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 19.56 करोड़ (3.30 बजे तक के आंकड़े) 46.8%
कुल कलेक्शन  19.56 करोड़  

नोट: ‘द पैराडाइज’ की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘द पैराडाइज’ ने प्री सेल में ही रच दिया था इतिहास
‘द पैराडाइज’ ने रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ‘द पैराडाइज’ ने नानी के लिए रिलीज़ से पहले एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. दरअसल सैकनिल्क (Sacnilk) के ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, 24 सितंबर को रेगुलर मॉर्निंग शो शुरू होने से पहले ही, फिल्म ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर शो के जरिए दुनिया भर में 40 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. 

इस तरह, सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही ‘द पैराडाइज’ नानी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग-डे वाली फिल्म बन गई है, यह फिल्म एक्टर के करियर की पिछली सबसे बड़ी ओपनर, ‘HIT: द थर्ड केस’ से आगे निकल गई, जिसने 2025 में अपने पहले दिन दुनिया भर में 37.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

नानी और श्रीकांत ओडेला ने दूसरी बार किया है कोलैबोरेट
‘द पैराडाइज’ फिल्म ‘दसारा’ के बाद डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के साथ नानी का दूसरा कोलेबोरेशन है. यह फिल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित है और एक ऐसे हाशिए पर रहने वाले समुदाय की कहानी है जो भेदभाव से लड़ रहा है और एक शख्स के नेतृत्व में नागरिकता पाने की कोशिश कर रहा है. 

‘द पैराडाइज़’ स्टार कास्ट
‘द पैराडाइज’ में नानी ने लीड रोल प्ले किया है और उनके साथ राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी और कायादु लोहार भी हैं. ‘द पैराडाइज’ कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे सीबीएफसी से ‘A’ सर्टिफ़िकेट मिला है. इस फिल्म का  रनटाइम आईएमडीबी के मुताबिक 2 घंटे 54 मिनट बताया जा रहा है.  



Source link

Related posts

हनुमान अंश का छप्पर फाड़ मुनाफा, अब 4 लोगों में बंटेगी कमाई – Hanuman ansh box office anupriya nagar profit distribution vishal chaturvedi directed free earned crores tmova

The Vvaan Box Office Live: ‘द वन’ ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 6 करोड़ के पार कलेक्शन

मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा ‘जन नायकन’ का रिकॉर्ड