मलाइका-अर्जुन का हो गया है पैचअप? ब्रेकअप के दो साल बाद फिर दिखे साथ, वीडियो वायरल


अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को खत्म हुए भले ही वक्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ दिख जाते हैं. जब भी दोनों साथ दिखाई देते हैं, खूब सुर्खियां बटोरते हैं. अब एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 

फिर साथ नजर आए अर्जुन-मलाइका
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. अब उन्हें एक बार फिर साथ स्पॉट किया गया है. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा के गाड़ी में बैठने के बाद अर्जुन कपूर उनके लिए दरवाजा बंद करते दिखे और फिर दूसरी साइड से जाकर गाड़ी में बैठे.

इस वायरल वीडियो के कैप्शन में ज्यादा कुछ नहीं लिखा हुआ है. इसके साथ सिर्फ इतना लिखा है, ‘मलाइका अरोड़ा एंड अर्जुन कपूर स्पॉटेड टुगैदर इन द सिटी.’ लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और दोनों के पैचअप के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, उनके पैचअप के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

यहां देखें वीडियो –

ब्रेकअप के बाद भी नहीं बिगड़ा रिश्ता

अर्जुन और मलाइका ने 2018 के आसपास अपने रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस किया था. इसके बाद दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते थे. करीब छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2024 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई. उसी साल अर्जुन ने एक इवेंट में खुद को सिंगल बताते हुए अपने रिश्ते के बारे में साफ कर दिया था.

ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट देखने को नहीं मिली थी. फरवरी 2025 में भी दोनों एक रियलिटी शो के दौरान साथ दिखाई दिए थे, जहां दोनों के बीच हंसी – मज़ाक भी देखने को मिला था. उस वक्त दोनों को साथ देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर पैचअप की उम्मीद जताई थी.

हाल ही में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने विकी लालवानी ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ता टूटने का कारण बताया था. उन्होंने कहा था कि मलाइका अर्जुन से शादी करना चाहतीं थीं, जबकि अर्जुन शादी के लिए तैयार नहीं थे, इस वजह से दोनों का ब्रेक-अप हुआ. विकी लालवानी ने तो ये तक कह दिया था कि अर्जुन को मलाइका से अब भी प्यार होगा, क्योंकि उनके लिए वो रिश्ता टाइम पास नहीं था. 

मलाइका ने अर्जुन को बताया था जिंदगी का अहम हिस्सा

इसी साल जनवरी में मलाइका ने एक इंटरव्यू में अर्जुन के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप के बाद की बॉन्डिंग पर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘अर्जुन मेरी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा रहे हैं.’ साथ ही उन्होंने कहा था कि वह अपने पास्ट या फ्यूचर के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उनकी निजी जिंदगी के बारे में पहले ही काफी कुछ लिखा जा चुका है.

मलाइका ने यह भी कहा था कि इंसान ब्रेकअप के बाद गुस्सा, दुख और निराशा जैसे कई दौर से गुजरता है, लेकिन समय के साथ चीजें ठीक होती हैं. उनके इस बयान से साफ था कि उनके मन में अपने पुराने रिश्ते को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है.





Source link

Related posts

‘पड़ोसी के फंक्शन से रोटी मांग लाओ’ बीवी ने पकड़ी जिद तो क्यूट पति ने बैठाया हलवाई से जुगाड़, कर दिखाया कमाल – wife asked husband to took few rotis from neighbour function he did it and went viral

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाली थी पुलिस बस, चाबी लेकर भागी महिला, VIDEO – jantar mantar woman snatches police bus key viral video tstf

Bilaspur Headmaster Drunk in School