Woman Shows Big Heart: एक महिला के घर में काम करने वाली मेड अपनी मालकिन से कई महीने से सैलरी नहीं ले रही थी। ऐसे में एक दिन जब मालकिन ने इसकी वजह पता लगाते हुए जब महिला को नया फोन गिफ्ट किया, तो उसकी आंखें भर आई। पूरे पैसे मिलने वाला लम्हा मेड के लिए और भावुक करने वाला था।

सैलरी क्यों नहीं ले रही!
इंस्टाग्राम पर एक्टिव हेमा सक्सेना के घर में काम करने वाली रुपा दीदी का मोबाइल बीते कई दिनों से टूटा होता है। नया फोन लेने के चक्कर में वो अपनी सैलरी इक्टठ्ठा करवा रही होती है। ऐसे में हेमा को जब यह पता चलता है, तो वह दुकान से जाकर उसके लिए नया फोन खरीदकर लाती है। फिर एक दिन जब रूप घर का काम कर रही होती है, तब वह उसे आवाज लगाकर बुलाती है और एक झोला दे देती है।
ये लो नया फोन
डिब्बे की अनबॉक्सिंग करने पर मेड को उसका नया फोन मिलता है। जिससे उसकी आंखें भर आती है। लेकिन हेमा फिर उसे और एक सरप्राइज देते हुए उसकी महीनों की बटोरी सैलरी एक लिफाफे में थमा देती है। यह उसके लिए और भावुक करने वाला लम्हा होता है। जिसके बाद वह रोना शुरू कर देती है। पहले वह पैसे लेने से मना कर रही होती है। मगर बार-बार कहने पर वह उसे रख लेती है।
फोन गिफ्ट है, पैसा हक है!
सोच को सलाम!
मालकिन होते हुए हेमा की इंसानियत इंटरनेट का दिल जीत लेती है। हर कोई उनके सोच को सलाम करने में लग जाता है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं। जो दूसरों की भावनाओं को समझते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि कभी आपकी जेब खाली ना हो। एक अन्य यूजर ने कहा कि आपके पास गोल्डन नहीं, डायमंड का दिल है।

