‘बिग बॉस 20’ में नकुल धुल और गुल्लू की हाथापाई के बीच माही विज पर भी नकुल को मारने के आरोप लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दर्शक बिग बॉस पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, एल्विश यादव ने भी शो पर तंज कसा है।
एक तरफ जहां सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यदि शो में हिंसा नियमों के खिलाफ है, तो माही के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? जबकि ‘बिग बॉस OTT सीजन 2’ के विनर एल्विश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शायद अब नियम बदल गए हैं और पिटने वाले को ही घर से बाहर किया जा रहा है। वैसे, बता दें कि विवाद की शुरुआत काजी तौकीर और स्काउट OP से हुई थी। काजी ने स्काउट के कान में थूकने की बात का मजाक बनाया। नुकल ने वहां स्काउट को बुलाया। बात हो रही रही थी कि नकुल वहां मौजूद गुल्लू से भिड़ गए और दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
माही विज पर नकुल को मारने के आरोप
नकुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई के दौरान माही विज भी चर्चा में आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप को लेकर कुछ दर्शकों का दावा है कि माही ने नकुल की पीठ पर पीछे से मारा। इस घटना के बाद दर्शकों ने सवाल उठाए कि क्या बिग बॉस के घर में इस तरह की शारीरिक हिंसा की अनुमति है। हालांकि, वीडियो के पूरे संदर्भ और इस मामले में बिग बॉस की ओर से लिए गए किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि होना जरूरी है।
यूजर्स का आरोप- माही विज ने नकुल को मारा
माही विज का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रया दी। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या बिग बॉस में ऐसा करना अलाउड है? हम साफ देख सकते हैं कि माही नकुल को मार रही हैं। बिग बॉस इतना बायस्ड क्यों है?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘नकुल ने मुझे मारा, लेकिन यह हिंसा नहीं है? उसे घर से निकालो।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘यह कैसी फिजिकल वायलेंस है, माही विज?’ वहीं, एक यूजर ने माही को शो से बाहर करने की मांग करते हुए लिखा, ‘नकुल को थप्पड़ मारने के लिए माही विज को भी घर से निकाला जाना चाहिए। हम चाहते हैं कि उसे अभी बाहर किया जाए।’
disgusting act from makers ki laadli mahi 🤮she slapped nakul from behind while she had no business to the fight 🤡agr yeh koi ladka krtaa ladki ko, toh woh pel diyaa jaata 👎🏼this really should be called out by the makers on WKV 🚨 @HotstarReality @JioHotstar #nakuldhull #mahhivij #biggboss20 https://t.co/cwTA16m47x
— sanyam ⭐️ (@ilysanyam) October 13, 2026
एल्विश यादव ने बिग बॉस पर कसा तंज
नकुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई के बाद ‘बिग बॉस’ OTT सीजन 2 के विनर एल्विश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा। रूल्स चेंज हो गए शायद, अब जो पीट रहा है उसी को बाहर कर रहे हैं। सैड।’ एल्विश के इस बयान में BB के नियमों और कार्रवाई को लेकर तंज नजर आया। उनके कमेंट को नकुल धुल के एविक्शन की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। एल्विश की प्रतिक्रिया के बाद शो में हिंसा के नियमों और कंटेस्टेंट्स के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर दर्शकों ने उठाए सवाल
नकुल और गुल्लू की लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना से जुड़ी क्लिप शेयर की। कुछ दर्शकों ने माही विज पर कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ ने बिग बॉस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। दर्शकों का सवाल है कि अगर घर में शारीरिक हिंसा नियमों के खिलाफ है, तो इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ यूजर्स ने माही को शो से बाहर करने की मांग भी की। एल्विश यादव के कमेंट के बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया है। उनके बयान को लेकर भी दर्शकों के बीच बहस देखने को मिल रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिग बॉस इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाते हैं और घर के सदस्यों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
नकुल धुल के एविक्शन की भी चर्चा
इस विवाद के बाद नकुल धुल के ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने की खबरें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर से निकाल दिया गया है। एल्विश यादव के बयान को भी इसी चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है। अब दर्शकों को आने वाले एपिसोड का इंतजार है, जिसमें इस लड़ाई का आगे का घटनाक्रम और बिग बॉस का फैसला सामने आएगा।
गुल्लू और नकुल में क्यों हुई हाथापाई? काजी ने स्काउट का उड़ाया मजाक
विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब काजी तौकीर ने स्काउट OP के कान में थूकने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने गार्डन एरिया में बैठे हुए इस बात को मजाकिया अंदाज में बताया और स्काउट का मजाक उड़ाया। काजी ने कहा, ‘वो अपने आप को समझता है ना खबीब का चाचा, मैंने बोला मार मुझे धक्का मार, उसने मारा मैं गिरा ही नहीं। चौथी बार भी मारा मैं गिरा हे नहीं। उसके बाद आया, मैं गले मिला ऐसा गंदा। ये मुझे उठाने की कोशिश कर रहा था, जैसे मुझे उठाया मैं कान खाया गंदे तारिके से, माइक टायसन कैसा खाता है। वो बोलने लगा काजी भाई, उसके बाद मैंने उसके कान में थूका ऐसा गंदा वाला।’ काजी की इस बातचीत से वहां मौजूद नकुल धुल असहज नजर आए। काजी की बातें सुनने के बाद नकुल धुल ने स्काउट को पूरी घटना के बारे में बताया। नकुल के मुताबिक, काजी गार्डन एरिया में बैठकर स्काउट का मजाक उड़ा रहे थे और घटना को बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे थे। इसके बाद स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बातचीत विवाद में बदलने लगी।
काजी की सफाई पर नकुल को आया गुस्सा
जब स्काउट ने काजी से घटना के बारे में पूछा, तो काजी ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैं तो मजाक कर रहा था, यह तो मजे में था।’ इस पर नकुल ने विरोध जताते हुए कहा कि काजी मजाक नहीं कर रहे थे, बल्कि स्काउट का मजाक उड़ा रहे थे। इसी दौरान काजी ने अपनी बात समझाने के लिए गुल्लू को बीच में ला दिया। इस बात पर नकुल नाराज हो गए और उन्होंने सवाल किया कि गुल्लू उन्हें क्यों समझाएंगे। इसके बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ गई।
नकुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई
बातचीत के दौरान नकुल और गुल्लू के बीच बहस बढ़ती चली गई। कुछ ही देर में दोनों आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, ताकि मामला और न बढ़े। पहले वाइल्डकार्ड मनीष गोयल, स्काउट, आसिफ खान और यंग डीएसए समेत कई घरवाले दोनों को अलग करने में जुटे नजर आए।