‘मिर्जापुर द मूवी’ का दुनियाभर में बजा डंका, ‘भूत बंगला’ समेत 2026 की टॉप 6 फिल्मों को पछाड़ा


‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है. प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ के जैसे ही इस पर बनी फिल्म पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया है, जिसका फायदा सीधे तौर पर इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिखा है. अब इसकी रिलीज को 15 दिनों का वक्त हो गया है और अब भी इसका रौला दुनियाभर में बरकरार है. 300 करोड़ का आंकड़ा पार करती कि उससे पहले इसने टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. 

‘मिर्जापुर द मूवी’ का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ तो फर्स्ट वीक में 148.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद इसने दूसरे हफ्ते भी अच्छी खासी कमाई की थी और दूसरे वीक इसने 55 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रात 8.30 बजे तक 1.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 204.98 करोड़ पहुंच गया है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-15 1.53 करोड़ (8.30 बजे तक) 15.0%
टोटल कलेक्शन 204.98 करोड़  

यह भी पढ़ें: एक साल 4 फिल्में, 900 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, साउथ एक्ट्रेस ने बनाया 2026 में बड़ा रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (ग्लोबली)

‘मिर्जापुर द मूवी’ का 15 दिन के बाद भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. कोईमोई के अनुसार, इसने ‘भूत बंगला’ (292.64 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसी के साथ ही ये साल की ग्लोबली चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसी के साथ ही इसने 6 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 308.99 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 295.22 करोड़ (14 दिन)
5. भूत बंगला- 292.64 करोड़
6. धमाल 4- 236.43 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़

यह भी पढ़ें: तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला फिल्म ‘हनुमान अंश’ से है. इसके आगे कोई भी फिल्म आगे नहीं निकल पा रही है. बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब ये 350 करोड़ में भी शामिल होने की रेस में आगे चल रही है.



Source link

Related posts

43वें दिन ‘वाइब’-‘दायरा’ पर भारी पड़ गई Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई

पैन इंडिया फिल्म Vettuvam से कांपेगा बॉक्स ऑफिस, पंकज त्रिपाठी की आवाज ने भरी हुंकार; King से लेगी टक्कर?

Know Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection Earning And Reports – Entertainment News: Amar Ujala