‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर कह नहीं सकता’, मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, रो पड़े स्टार – bigg boss 20 salman khan gets emotional on mohit chauhan song of salim khan


‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो आउट हो चुका है। इसमें मोहित चौहान शो में आते हैं और उन्होंने अपने गाने भी गाए। मोहित ने सलमान खान का भी एक गाना गाया जो उनके पिता सलीम खान का था। ये सुनकर वो रो पड़े।

सलमान खान मोहित चौहान का गाना सुनकर रो पड़े
सलमान खान का हिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, इसमें नए मोड़ और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच, शो में दिवाली का जश्न भी मनाया जाएगा, जो इस बार काफी खास होने वाला है। ‘बिग बॉस 20’ का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मशहूर सिंगर मोहित चौहान नजर आ रहे हैं, जो दिवाली के जश्न में शामिल होने आए हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। हालांकि, उनकी एक खास परफॉर्मेंस देखकर सलमान खान की आंखों में आंसू आ गए।

प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान ‘बिग बॉस 20‘ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एक खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। प्रोमो में सलमान खान, दिवाली के जश्न के लिए मोहित का मंच पर स्वागत करते हुए दिख रहे हैं। मोहित ‘तुम से ही’ गाना गाते हुए मंच पर आते हैं। इसके बाद वे सलमान को गले लगाते हैं। सलमान उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘आपके गाने बहुत सुकून देने वाले होते हैं।’

मोहित चौहान के गाने पर रोए सलमान

इसके बाद मोहित, सलमान से उनके पिता सलीम खान द्वारा लिखा गया गाना ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है मगर मैं कह नहीं सकता…’ गाने का अनुरोध करते हैं। जब मोहित यह गाना गाते हैं, तो सलमान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। गाने के बोल और मोहित की आवाज सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और वे भावुक हो जाते हैं। इस खास पल को देखकर न केवल सलमान, बल्कि शो के अन्य प्रतियोगी भी भावुक हो जाते हैं। शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माही को लव गिल की मां ने सुनाया

हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में, माही विज को लव गिल की मां की आलोचना का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद, माही रो पड़ीं और उन्होंने शो के मेकर्स पर उन्हें गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने शो छोड़ने की इच्छा भी जताई। शनिवार को इस विवाद पर बात करते हुए, सलमान खान ने घटना पर अपनी राय रखी और माही को भरोसा दिलाया कि मेकर्स उनके प्रति निष्पक्ष रहे हैं।

रोहित शेट्टी के फीडबैक के बाद

बाद में माही ने बिग बॉस से बात करने की मांग की। उनके विरोध जताने के बाद, उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया गया। बिग बॉस से बात करते हुए, माही ने रोहित शेट्टी के फीडबैक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा कि बाहर मेरी कैसी छवि बन रही है। ‘वीकेंड का वार’ में मुझे फटकार लगाई गई। रोहित शेट्टी ने मुझे काफी कुछ सुनाया। आज लव की मां ने भी कुछ बातें कहीं। जबकि बाकी सब भी मुझसे कहीं ज्यादा गॉसिप करते हैं।’

रोहित शेट्टी को यह क्यों नहीं दिखता कि बाकी लोग भी अपना बर्ताव बदलते रहते हैं? सिर्फ मुझे ही क्यों कहा जाता है कि मैं गॉसिप करती हूं? मैं यह सब और नहीं झेल सकती। अगर बाहर मेरी ऐसी ही छवि दिखाई जा रही है, तो मैं इस शो में आगे नहीं रहना चाहती।

माही विज, एक्ट्रेस

माही को बिग बॉस ने भी दिया था जवाब

माही की बात का जवाब देते हुए बिग बॉस ने कहा, ‘अगर आपको ‘वीकेंड’ पर फीडबैक दिया जाता है, तो इसका मकसद आपको बाहर के दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में आगाह करना होता है। हम आपको खुद को सुधारने का मौका देते हैं। सलमान खान या रोहित शेट्टी को यह कहने से क्या फायदा होगा कि आप बहुत अच्छा कर रही हैं? अगर आपको सिर्फ पॉजिटिव फीडबैक ही मिलेगा, तो आपको कभी पता ही नहीं चलेगा कि आपसे कहां गलती हो रही है। बाहर आपकी वैसी ही छवि बनती रहेगी, क्योंकि आपको तो यही लगेगा कि आप सब कुछ बहुत अच्छा कर रही हैं। इसलिए, यह सोचना बंद कर दें कि कोई ताकत आपके खिलाफ काम कर रही है। हम यहां आपको नीचा दिखाने के लिए नहीं हैं।’

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान हुए भावुक, मोहित चौहान ने सलीम खान को डेडिकेट किया गाना

बिग बॉस में फ्लॉप हुईं भोजपुरी की सेंसेशन आम्रपाली दुबे, ‘अम्मा’ बनकर बिगाड़ा खेल, कब करेंगी कमाल? – bojpuri superstar amrapali dubey bigg boss 20 flop game salman khan advice tmovf

Bigg Boss 20: इस हफ्ते पूरा घर हुआ नॉमिनेट, सिर्फ एक खिलाड़ी सुरक्षित, बिग बॉस ने दी सख्त चेतावनी, Bigg-boss Hindi News