Home Box Office‘मुझे परवाह नहीं’, श्रद्धा कपूर ने बताया क्यों 2 साल में करती हैं एक फिल्म, ‘ईठा’ को लेकर कही ये बात

‘मुझे परवाह नहीं’, श्रद्धा कपूर ने बताया क्यों 2 साल में करती हैं एक फिल्म, ‘ईठा’ को लेकर कही ये बात

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. बॉलीवुड में जहां हर फिल्म के साथ कमाई और रिकॉर्ड की चर्चा शुरू हो जाती है, वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिनके लिए बॉक्स ऑफिस से ज्यादा कहानी मायने रखती है. ऐसी ही सोच रखती हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर. ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला है. अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड और फिल्में चुनने को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वह कभी कमाई के आंकड़ों को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं चुनतीं.

फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर ने कहा कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगता कि उन्होंने कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ा है या कोई बड़ा कारनामा किया है. उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फिल्म अच्छी हो और उसकी कहानी दर्शकों को पसंद आए. फोटो साभार-@shraddhakapoor/Instagram

श्रद्धा ने कहा, ‘मैं कभी नहीं सोचती कि मैंने कोई रिकॉर्ड तोड़ा है या बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ा किया है. मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. मेरे लिए अच्छी फिल्म मायने रखती है. यही वजह है कि कभी-कभी मैं दो साल में एक फिल्म करती हूं.’ फोटो साभार-@shraddhakapoor/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह फिल्मों को महिला या पुरुष प्रधान के नजरिए से नहीं देखतीं. श्रद्धा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को अच्छी कहानियों की जरूरत है और ऐसी कहानियां बननी चाहिए. फिल्मों को महिला और पुरुष के आधार पर बांटना एक छोटी सोच है. श्रद्धा ने कहा कि फिल्म की सफलता कई बार कोइंसिडेंस पर निर्भर करती है और यह किसी एक इंसान के हाथ में नहीं होती. वह ‘ईठा’ का हिस्सा बनकर खुश और गर्व महसूस कर रही हैं.

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा है. इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के जीवन पर आधारित है, जिसने कई मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई.

महाराष्ट्र की पारंपरिक कला तमाशा और लावणी पर आधारित इस फिल्म में संगीत, डांस और एक कलाकार के संघर्ष को दिखाया जाएगा. श्रद्धा के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी अहम रोल्स में नजर आएंगे. फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर हैं. इसे मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है. फोटो साभार-@shraddhakapoor/Instagram

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर में श्रद्धा का बदला हुआ अंदाज देखने के बाद फैंस भी उनकी इस नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं. अब देखना होगा कि विठाबाई की यह कहानी बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना प्रभावित करती है. फोटो साभार-@shraddhakapoor/Instagram

आपको बता दें कि विठाबाई नारायणगांवकर का जन्म 1 जुलाई 1935 को महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही तमाशा की दुनिया में कदम रख दिया था. उनके डांस, गाने और कहानी सुनाने के अंदाज को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे. अपनी कला के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. लोग उन्हें ‘तमाशा सम्राज्ञी’ के नाम से बुलाते थे. उनकी कला और योगदान को याद रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने साल 2006 में उनके नाम से विठाबाई नारायणगांवकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शुरू किया था. 15 जनवरी 2002 को 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. फाइल फोटो. 



Source link

You may also like

Leave a Comment