‘मुश्ताक खान के जनाजे में कोई स्टार नहीं’, रजा मुराद ने बॉलीवुड को कोसा- उद्योगपति की शादी में वेटर भी बन जाएंगे – no big star at mushtaq khan funeral raza murad slams bollywood


एक्टर रजा मुराद ने हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्स को कोसा, जो मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं आए। मुश्ताक खान के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में कुछ एक्टर्स पहुंचे लेकिन कोई बड़ा स्टार नहीं आया। इसी को लेकर रजा मुराद ने कहा है कि ये स्टार्स किसी उद्योगपति की शादी में चले जाते लेकिन यहां नहीं आए।

रजा मुराद ने बॉलीवुड स्टार्स को कोसा
एक्टर रजा मुराद ने मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में शामिल न होने पर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की आलोचना की है। अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘वेलकम’ में काम करने वाले मुश्ताक खान का 24 सितंबर को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार एक दिन बाद, यानी 25 सितंबर को हुआ।

शनिवार सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में, रजा मुराद ने मुश्ताक खान के निधन पर दुख जताया, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से सवाल किया कि वे एक्टर को अंतिम विदाई देने क्यों नहीं आए। उन्होंने कहा, ‘अफसोस की बात यह है कि कोई भी स्टार उन्हें अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया, कोई बड़ा चेहरा नहीं आया।’

रजा मुराद ने बॉलीवुड सेलेब्स को कोसा

हालांकि, रजा मुराद ने किसी खास सेलिब्रिटी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि एक्टर खान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल पाए। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘हां, अगर किसी उद्योगपति के बेटे की शादी होती, तो ये सितारे ना सिर्फ वहां शामिल होते, बल्कि वहां मेहमानों की सेवा वेटर की तरह भी करते। हां जब कोई राजनीतिक पार्टी अपनी लाठी दिखाती है, तो ये भीगी बिल्ली की तरह वहां पहुंच जाते हैं, लेकिन उस शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए, अपनी पूरी जिंदगी दे दी और आप उसके लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल सके।’

रजा मुराद ने समझाई पते की बात

उन्होंने आगे दिवंगत एक्टर के फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उन्होंने कभी किसी की चापलूसी नहीं की, वे बस अपने काम के दम पर यहां तक ​​पहुंचे हैं। ये मत भूलिए कि आज आपका ये रोशन चेहरा है, कल ये भी मुरझा जाएगा। कल ये अंधेरे में डूब जाएगा। अगर कोई चीज आपके काम आएगी, तो आपका अच्छा व्यवहार, आपके कर्म काम आएंगे और कुछ नहीं आएगा।’

मुश्ताक खान का निधन

मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद, उनके बिजनेस पार्टनर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि एक्टर को पहले लंग कैंसर हुआ था और इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में कैंसर दोबारा हो गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में ये एक्टर्स पहुंचे

मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में अन्नू कपूर, गजेंद्र चौहान और राजपाल यादव को देखा गया। अन्नू कपूर ने श्मशान के बाहर मीडिया से बात की और अपने ‘प्रिय दोस्त और साथी’ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुश्ताक खान के साथ अपनी आखिरी प्रोफेशनल मुलाकात को याद करते हुए, अन्नू कपूर ने बताया कि उन्होंने लगभग छह महीने पहले साथ काम किया था। उन्होंने कहा, ‘इसीलिए मुझे और भी ज़्यादा दुख हो रहा है, क्योंकि करीब छह महीने पहले ही हमने कानपुर में साथ काम किया था। वह पूरी तरह से खुशमिजाज और खुश दिख रहे थे, या शायद वह अपनी बीमारी छिपा रहे थे… वह बहुत अच्छे इंसान थे। तीन साल पहले भी मुझे उनके साथ एक फिल्म में काम करने का सौभाग्य मिला था।’

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

7 फिल्मों के महाक्लैश में फिर से हॉलीवुड बनेगा विनर! या ‘मैं वापस आऊंगा’ से थिएटर्स में लौटेगी भीड़? – main vaapas aaunga win chance box office seven films clash hollywood biggies tmovk

दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया

जॉनी डेप एक हॉरर फिल्म के साथ हॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।