मुश्ताक खान के जनाजे से नदारद रहे बॉलीवुड के बड़े सितारे, भड़के रजा मुराद, बोले- ‘कल आपका चेहरा भी मुरझा जाएगा’


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 सितंबर को 75 साल की उम्र में मुश्ताक खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले मुश्ताक खान पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से लंग कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन इतनी गंभीर बीमारी के बाद भी वह लगातार काम करते रहे। 25 सितंबर को मुंबई में मुश्ताक खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी आखिरी यात्रा में रजा मुराद भी शामिल हुए थे, जिन्होंने अब एक वीडियो साझा करते हुए मुश्ताक खान की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के बड़े सितारों के शामिल न होने पर नाराजगी जताई है।

रजा मुराद ने फिल्मी सितारों को लेकर जताई नाराजगी

रजा मुराद ने एक वीडियो मैसेज साझा किया है, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि बॉलीवुड का कोई भी बड़ा चेहरा आखिर मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि और सम्मान देने क्यों नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि कैसे मुश्ताक खान ने हिंदी सिनेमा को अपनी जिंदगी के पांच दशक दे दिए। अपने करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन कोई भी बड़ा स्टार उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा।

क्या बोले रजा मुराद

रजा मुराद अपने वीडियो में कहते हैं- ‘दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि मुश्ताक खान आज हमारे बीच नहीं रहे। कल उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें दफन किया गया। लेकिन, अफसोस की बात यह है कि ऐसे मौके पर कोई भी स्टार जिसे हम स्टार कहते हैं, वो उन्हें अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया। जबकि बहुत से उनके साथी, उनके कलीग्स, एक्टर्स सब आए। लेकिन कोई बड़ा चेहरा नहीं आया। हां, अगर किसी उद्योगपति के बेटे की शादी होती तो ये स्टार ना सिर्फ वहां शिरकत करते बल्कि वेटर्स की तरह यह मेहमानों को सर्व भी करते। वहां या जब कोई पॉलिटिकल पार्टी अपना डंडा दिखाती है तो यह वहां पर भीगी बिल्ली की तरह पहुंच जाते हैं। लेकिन उस शख्स के जनाजे पर इन्होंने शिरकत नहीं की जिसने अपने 50 साल इस फिल्म इंडस्ट्री को दिए। पूरी जिंदगी दे दी।’

मुश्ताक खान के लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल पाए स्टार- रजा मुराद

रजा मुराद आगे कहते हैं- ‘और आप उनके लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल पाए। यह मत भूलिए कि आज जो आपका चमकदार चेहरा है कल यह भी मुरझा जाएगा। कल ये चेहरा भी अंधेरे में डूब जाएगा। अगर कोई चीज आपके काम आएग तो आपका अच्छा व्यवहार, आपके आमाल है और कुछ काम नहीं आने वाला। मुश्ताक खान अपने बलबूते पर बहुत बड़ा नाम बनाया था। ना उन्होंने कभी किसी की दलाली की, ना उन्होंने किसी की चमचागिरी की। वो सिर्फ अपने काम के बल पर यहां तक पहुंचे थे।’

रजा मुराद ने जताया अफसोस

अपने वीडियो में रजा मुराद आगे कहते हैं- ‘उन्हें ना तो पहले कभी आपकी जरूरत पड़ी थी और ना जिंदगी के बाद पड़ेगी। हां इस बात का अफसोस जरूर रहेगा हम सबको कि इंडस्ट्री में शायद ही ऐसा कोई स्टार होगा, जिसके साथ मुश्ताक खान ने काम नहीं किया, लेकिन इनमें से किसी के भी पास उन्हें आखिरी सलाम देने के लिए चंद मिनट नहीं थे।। एक बात याद रखिए ये शोहरत, ये दौलत ये इज्जत हमेशा नहीं रहती। शोहरत की बुलंदी भी एक पल का तमाशा है। जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है। यह बात यह बात याद रखना।’

ये भी पढ़ेंः 12 घंटे टॉर्चर, 1 करोड़ की फिरौती और फिर अजान की आवाज ने बचाई जान, किडनैपर्स के चंगुल से जैसे-तैसे निकले थे मुश्ताक खान

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में बढ़ी हलचल, अक्षय कुमार के घर लगेगा बुलेटप्रूफ ग्लास, सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ी | tiger shroff car firing bollywood security tightened akshay kumar home bulletproof glass salman khan security increased

बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan अपनी बेटी Suhana Khan और पत्नी Gauri Khan के साथ मुंबई के प्रसिद्ध Lalbaugcha Raja पहुंचे. गणपति बप्पा की आरती में शामिल होकर SRK ने परिवार के साथ आशीर्वाद लिया. इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है #ShahRukhKhan #SuhanaKhan #GauriKhan #Dynamitenews

बॉलीवुड का वो हरफनमौला, जो काबुल में जन्मा, मुंबई में हासिल की बुलंदियां, कनाडा में मिली दो गज जमीन | Kader Khan was born in Kabul scaled great heights in Mumbai and found his final resting place in Canada