रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में चांदी, 500 करोड़ पार पहुंची फिल्म;सिर्फ 8 दिनों में किया कमाल


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत (Rajinikanth) की एक्शन ड्रामा जेलर 2 (Jailer 2) शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म पहले ही हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। एडवांस बुकिंग में इसने जो तेजी दिखाई वो बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आई।

फिल्म ने मात्र 6 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसके आगे अब ‘धुरंधर 2’ और ‘दृश्यम 3’ हैं।

पहले ही दिन की थी शानदार कमाई

फिल्म के कलेक्शन पर ध्यान दें तो मूवी ने पहले हफ्ते 59.70 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। दूसरे दिन का कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये रहा। वही वीकडे में भी इसका कलेक्शन धड़ल्ले से आगे बढ़ रहा है। यही वजह है कि मूवी ने एक हफ्ता पूरा होने से पहले घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 317.20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वहीं दुनियाभर में भी जेलर 2 के फैंस देखने को मिले। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में सिर्फ 8 दिनों के भीतर 582.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है।

दुनियाभर में चला थलाइवा का जादू

साल 2025 में रिलीज हुई रजनीकांत की ‘कुली’ ने दुनिया भर में 518 करोड़ रुपये की कमाई की है। दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ, ‘जेलर 2’ भी इस क्लब में शामिल हो गई है। अब इस फिल्म के सामने अगली चुनौती दूसरे वीकेंड में भी अपनी कमाई को बनाए रखने की है और यह देखना होगा कि यह अपनी पिछली फिल्म के कुल लाइफटाइम कलेक्शन के कितने करीब पहुंच पाती है।

नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित,’जेलर 2′ में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर हो चुके जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी करते हैं।

कहानी में दिखाया गया है कि कैसे अंडरवर्ल्ड से आया एक नया खतरा उनके शांत जीवन में खलल डाल देता है, जिसके चलते उन्हें अपने परिवार और अपनी विरासत की रक्षा के लिए वापस अपने पुराने अंदाज में लौटना पड़ता है।



Source link

Related posts

दस हफ्ते बाद भी गदर काट रही है Hanuman Ansh, 76 दिन में भी नहीं रुकी गड्डी, बुधवार को विदेशों में मचाया तहलका

Jailer 2 Vs Ranabaali Box Office Collection Know Prahaar Nayyi Navelli And Drishyam 3 Earning – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बनी साल की टॉप-2 फिल्म, टूटे अनगिनत रिकॉर्ड, ‘नई नवेली’ से पिछड़ी ‘प्रहार’ – rajinikanth jailer 2 becomes top 2 film on day 7 prahaar falls behind nayyi navelli on day 6