मेरी उम्र बच्चे की परवरिश करने की है… क्या बिना शादी मां बनेंगी आम्रपाली दुबे? बिग बॉस में मदरहुड पर किया बड़ा खुलासा


Bigg Boss 20 : भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में अपने अंदाज और बेबाक बातचीत को लेकर लाइमलाइट में हैं। शो में उन्हें कंटेस्टेंट्स की ‘अम्मा पाली’ भी कहा जाने लगा है। लेकिन इस बार आम्रपाली किसी गेम या घर के झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की एक बेहद निजी ख्वाहिश को लेकर सुर्खियों में हैं। 39 साल की आम्रपाली ने मदरहुड को लेकर ऐसी बात कही कि वह भावुक हो गईं। उन्होंने साफ कहा कि अब वह जिंदगी के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें मां बनने की इच्छा महसूस होती है।

‘मैं बच्चे की परवरिश करने की उम्र में हूं’

बिग बॉस के घर में लव गिल के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली ने अपने मन की बात साझा की। उन्होंने कहा कि घर में दूसरे कंटेस्टेंट्स की देखभाल करना उनके लिए कोई दिखावा या गेम का हिस्सा नहीं है। यह उनके स्वभाव का हिस्सा बन चुका है।

आम्रपाली ने भावुक होते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वह सच में मदरहुड के बारे में सोचती हैं। उनके मुताबिक, वह इस समय बच्चे की परवरिश करने की सही उम्र में हैं। अगर उनकी जिंदगी में ऐसा होता है तो सब कुछ बदल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वह किसी युवा कंटेस्टेंट की देखभाल करें या किसी दूसरे सदस्य की, वह ऐसा स्वाभाविक रूप से करती हैं।

शादी से ज्यादा मां बनने की ख्वाहिश

आम्रपाली दुबे 39 साल की हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, मां बनने की इच्छा वह पहले भी जाहिर कर चुकी हैं। भोजपुरी बवाल शो में अभिनेत्री ने बताया था कि वह एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अभी शादी के लिए सही जीवनसाथी नहीं मिला है, लेकिन मां बनना उनके लिए शादी से ज्यादा अहम है।

बिग बॉस के घर में आम्रपाली अक्सर स्काउट ओपी और यंग डीएसए के साथ समय बिताती और उनकी देखभाल करती नजर आती हैं। इसी वजह से घर के सदस्यों ने उन्हें मजाक में ‘अम्मा पाली’ कहना शुरू कर दिया। वीकेंड का वार में सलमान खान भी उनके इस अंदाज को लेकर उन्हें छेड़ते दिखाई दिए थे।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: तुम्हारे साथ बैठने वाला बाहर हो जाता है… गुल्लू-कनिका के साथ बैठने से डर रहे घरवाले, काजी ने खोली पोल

Bigg Boss 20: लव गिल की मां ने माही विज को सुनाई खरी-खोटी, नेशनल टीवी पर झूठ बोलकर फंसीं एक्ट्रेस! – bigg boss 20 mahi vij lie exposed love gill mother audio message

‘मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने…’, बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी