Home Bigg Boss 20‘मैं मूव ऑन कर चुकी हूं’, ‘बिग बॉस 20’ में एक्स करण वाही की एंट्री पर बोलीं उदिति सिंह

‘मैं मूव ऑन कर चुकी हूं’, ‘बिग बॉस 20’ में एक्स करण वाही की एंट्री पर बोलीं उदिति सिंह

by BollywoodNewsAndMovie


एक्ट्रेस उदिति संग रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. पहले खबरे थी कि उनके एकस बॉयफ्रेंड करण वाही भी शो में एंट्री कर रहे हैं. वहीं, शो के हालिया एपिसोड में  उदिति ने पहली बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही संग अपने पुराने रिश्ते को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि अगर करण वाही शो में आते हैं, तो वो उनके लिए बाकी कंटेस्टेंट की तरह ही रहेंगे.

एक्स करण वाही पर बोलीं उदिति सिंह
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में माही ने उदिति से कहा, ‘पहले तो मुझे लगा था कि दोनों लोग साथ में आ रहे हो.’ इस बातचीत को लेकर काजी ने भी पूछा कि दोनों किसके बारे में बात कर रही हैं, लेकिन अमन गांधी ने नाम न लेने की सलाह दी. इसके बाद उदिति ने कहा, ‘वो साथ भी आ जाता तो मेरे लिए किसी और कंटेस्टेंट जैसा ही होता. यहां भी बहुत सारे लोग हैं, जिनसे मैं बात नहीं करती.’

बातचीत के दौरान उदिति ने कहा, ‘मैं बहुत पहले ही मूव ऑन कर चुकी हूं. काफी समय हो गया है, मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं.’ उन्होंने याद किया कि ब्रेकअप के बाद वो काफी रोया करती थीं. उदिति ने ये भी बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें पब्लिक इवेंट्स में करण के सामने आने का डर रहता था.

ये भी पढ़ेंः ‘वो अलग लेवल का बंदा है….’, बिग बॉस में अरिजीत सिंह पर बोले ‘फेम गुरुकुल’ विनर काजी तौकीर

उन्होंने कहा, ‘अगर कहीं वो दिख भी जाएं तो मुझे डर लगता था कि कहीं वो सामने न आ जाएं. ऐसा होता है ना, सबको पता भी था. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. अगर वो दिख भी जाएं तो मैं ठीक रहूंगी.’

उदिति ने करण को किया था मैसेज
अपने और करण वाही के रिश्ते को याद करते हुए उदिति ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने ही करण को उनके रेस्टोरेंट को लेकर डीएम किया था. इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए. उदिति ने बताया कि उनका रिश्ता इतना सीरियस हो गया था कि दोनों शादी तक की बात करने लगे थे और वो करण के शहर में शिफ्ट होने की भी प्लानिंग कर रही थीं. उदिति ने आगे कहा, ‘इसी वजह से ब्रेकअप मेरे लिए बहुत मुश्किल था.’

बता दें, करण वाही और उदिति सिंह करीब साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 6 महीने तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था. इसके बाद 2019 के आखिर में करण ने सोशल मीडिया पर उदिति के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और उन्हें अपना ‘हैप्पी स्पेस’ बताया था. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का रिश्ता करीब ढाई साल तक चला. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

ये भी पढ़ेंः यूट्यूबर अरमान मलिक 6ठी बार बनने वाले हैं पापा, दोनों पत्नियां साथ में हैं प्रेग्नेंट?





Source link

You may also like

Leave a Comment