बाबर आजम घरेलू क्रिकेट में फैंस के मैदान में घुसने से परेशान हो चुके हैं। वीडियों में भी वह एक फैन को मैदान से बाहर जाने के लिए कहते दिख रहे हैं, लेकिन वह नहीं मानता। इससे गुस्से में आए बाबर दूसरे फैन का फोन छीनकर फेंक देते हैं।
प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I के दौरान कई बार फैंस मैदान के अंदर घुस चुके हैं। डायमंड क्रिकेट ग्राउंड पर भी जब 2 फैन मैदान में घुस आए तो बाबर ने दूसरे फैन का फोन छीनकर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर पाकिस्तान और वहां के घरेलू क्रिकेट का जमकर मजाक बन रहा है।
7 साल बाद घरेलू क्रिकेट में बाबर की वापसी
प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I में कुल 8 टीमें शामिल हैं और बाबर इस टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) के लिए खेल रहे हैं। 7 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले बाबर को देखने के लिए पाकिस्तान फैंस बार-बार मैदान के अंदर घुस रहे हैं। इससे खेल प्रभावित हो रहा है। हालांकि, ये घटनाएं मैदान में सुरक्षा की कमी को भी दर्शाती हैं, क्योंकि वायरल वीडियो में कोई भी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा, जो फैंस को बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा हो या मैदान में घुसने से रोक रहा हो।
बाबर ने फोन फेंका
ओजीडीसीएल के चौथे दौर के मैच के पहले दिन भी 2 फैन मैदान में घुस गए। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के खिलाफ 2 फैंस बाबर के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुस गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन हाथ में फोन लेकर बाबर की ओर बढ़ रहा है, लेकिन पास में आते ही बाबर उसे धक्का देकर मैदान से बाहर जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद दूसरा पैन फोन लेकर आता है। इस पर बाबर उसका फोन छीनकर फेंक का फोन लेकर फेंक देते हैं।