Etah News:वायरल बुखार के साथ बच्चों में निमोनिया के भी लक्षण – Symptoms Of Pneumonia In Children Alongside Viral Fever


एटा। मौसम में लगातार बदलाव के बीच वायरल बुखार की चपेट में आ रहे बच्चों में निमोनिया और सांस संबंधी परेशानी की शिकायत भी सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग की ओपीडी में वायरल बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत के साथ बच्चे पहुंच रहे हैं।

हालत अधिक खराब होने पर चिकित्सकों की निगरानी में बच्चों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। हाल के दिनों में बालरोग वार्ड में भर्ती अधिकांश बच्चे वायरल संक्रमण से पीड़ित बताए गए हैं और कुछ में निमोनिया के लक्षण भी सामने आ रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 27 मरीजों के पर्चे बने इसमें से 850 लोगों ने मेडिसिन विभाग में चिकित्सक को उपचार के लिए दिखाया। इसके अलावा बाल रोग विभाग में भी करीब चार सौ बच्चों को दिखाया गया। इनमें से अधिकांश को वायरल बुखार और निमोनिया की समस्या थी। सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और वायरल संक्रमण के कारण बुखार व सांस संबंधी दिक्कत बढ़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

कहा कि बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक कमजोरी या ऑक्सीजन स्तर कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। निमोनिया का कारण वायरस या बैक्टीरिया दोनों हो सकते हैं। इसलिए बिना जांच के स्वयं दवा लेना उचित नहीं है।



Source link

Related posts

बाराबंकी में पुलिस पर वसूली का सनसनीखेज आरोप, बीसी संचालक बोला – 32 हजार लेने के बाद भी मांग रहे और पैसा – barabanki police accused of taking 32 thousand bribe and harassing family video goes viral

Basti News:बिजली उपकेंद्र के कर्मचारी का रुपये गिनते वीडियो वायरल – Video Of Electricity Substation Employee Counting Money Goes Viral

Hamirpur News:रेलवे पुल पर युवती का रील बनाते वीडियो वायरल – Video Of Young Woman Making A Reel On Railway Bridge Goes Viral