मॉनिटर लिजर्ड के मुंह में था सांप, घर किसका? तय करने में हुई जमकर लड़ाई, वीडियो वायरल – monitor lizard and snake ware fighting for the space video went viral


Monitor Lizard And Snake: मॉनिटर लिजर्ड ऐसा रेंगने वाला जानवर है, जिसको देखना भर रुह कंपा देता है। मगर सांप को देखकर भी कम खतरा नहीं महसूस होता है। ऐसे में ये दोनों साथ में नजर आ जाएं तो डर का लेवल सोच लीजिए। एक वायरल वीडियो में ये दोनों लड़ रहे हैं और मामला काफी सीरियस भी है।

मॉनिटर लिजर्ड के मुंह में था सांप
बड़ी वाली छिपकली, इस बड़े और खतरनाक जानवर मॉनिटर लिजर्ड को लोग अक्सर इसी नाम से बुलाते हैं। मगर इससे डरते भी हैं। ये जानवर डराता है और हमला भी कर देता है। सांप के साथ भी यही होता है। ये रेंगता हुआ निकलेगा तो सिहरन दिल तक जाएगी। इन दोनों का डर एक अकेले वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो में ये दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं। कौन जीता और कौन हारा खुद ही देख लीजिए।

सांप हमेशा जीतता है

निर्मोही ने ये वीडियो शेयर किया है, उन्होंने लिखा है कि अगर आपको लगता है कि सांप हमेशा जीतता है तो ये वीडियो देखिए। इसमें गड्ढे की लड़ाई हो रही है।

गेम पलट गया

वीडियो के शुरू में लिजर्ड के मुंह में सांप दिखता है। लेकिन सांप पूरा जोर लगाकर काटने लगता है। खूब हाथापाई होती है, मगर लिजर्ड ने ग्रिप बनाई थी, उसे सांप छुड़ा ही नहीं पाता है।

जंगल की फुर्ती

​ ​

वीडियो में दिखाई गई लड़ाई सामान्य नहीं है। जानवरों के बीच ऐसी लड़ाई खास वजहों से ही होती हैं और कैमरे में कैद करना तो और भी मुश्किल होता है। ये मुश्किल पल आप वायरल वीडियो में देखिए।

सांप को ही खा गया

इस वीडियो में लोगों ने सांप के लिए खूब कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये तो सांप को ही खा गया। एक यूजर ने लिखा है कि आप कितने भी ताकतवर क्यों न हों जब समय खराब हो तो शिकार बनना ही पड़ता है। एक यूजर ने लिखा है कि जंगल में जीवन आसान नहीं होता है।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Prayagraj News: अतीक परिवार के खौफ से सलीम से बना देवव्रत, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा , Prayagraj Hindi News

कार लेकर सड़क से गुजर रहा था शख्स, अचानक नीचे धंस गई जमीन; वीडियो देख सहम जाएंगे – Chennai Viral Video Moving Car Falls Into Huge Sinkhole As Road Suddenly Collapses

Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल