‘बिग बॉस 20’ में जहां हमेशा ही कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते रहते हैं वहीं अब स्काउट ओपी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे लेकर लोग बातें करने लगे हैं। दरअसल स्काउट OP और लव गिल की दोस्ती को लेकर अब केवल लोग ही नहीं बल्कि स्काउट की गर्लफ्रेंड भी सामने आ गई हैं।
यहां बता दें कि शो के एक एपिसोड में स्काउट यंग से बातचीत में बता रहे हैं कि वो लव को बहन की तरह मानते हैं। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इसकेबाद जो उन्होंने कहा उसपर लोगों ने हैरानी जताई है। स्काउट ने माना कि जब लव किसी और के करीब होती हैं तो उन्हें थोड़ी जलन या पजेसिवनेस महसूस होने लगी है।
यंग ने स्काउट से पूछा- क्या उनके मन में लव को लेकर कोई फीलिंग्स हैं
स्काउट की बातें सुनकर यंग ने उनसे पूछा कि क्या उनके मन में लव को लेकर कोई फीलिंग्स है या किसी तरह का इमोशन बदल रहा हो? तो स्काउट ने साफ जवाब नहीं दिया बल्कि इसपर घुमाकर कबहा कि उन्हें खुद नहीं पता। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी रिश्ते में बहन बनने से पहले इंसान दोस्त होता है।
स्काउट की जिंदगी में एक लड़की ऑलरेडी है
अब स्काउट के इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके रिश्ते और भावनाओं को लेकर चर्चा करने लगे। दरअसल इसके पीछे खास वजह ये है कि रियल लाइफ में स्काउट की जिंदगी में एक लड़की ऑलरेडी है। स्काउट काशवी हीरानंदानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में लव का ये बदला हुआ रवैया दर्शकों को पसंद नहीं आया।
अब इस मामले पर काशवी ने पहली बार खुलकर बात की
स्काउट और लव वाले एंगल को सोशल मीडिया पर बढ़ते देख काशवी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह ठीक हैं और फिलहाल इस पूरे मामले को पर्सनल लेवल पर संभाल रही हैं। काशवी ने यह भी साफ किया कि वह स्काउट के लिए अच्छा ही चाहती हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है कि स्काउट के साथ उनका पर्सनल रिलेशन है जो एक अलग बात है और एक इंसान के तौर पर वह स्काउट को सपोर्ट करती हैं, यह दूसरी बात है। उन्होंने कहा कि इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर नहीं देखा जाना चाहिए।
काशवी बोलीं- स्काउट ने ‘बिग बॉस’ तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की
काशवी ने कहा कि स्काउट ने ‘बिग बॉस’ तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और वह चाहती हैं कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्काउट की मेहनत और अब तक के सफर पर काफी प्राउड करती हैं।
काशवी बोलीं- चीजों को धीरे-धीरे संभाल रही हूं
काशवी ने यह भी बताया कि वह फिलहाल खुद पर ध्यान दे रही हैं और चीजों को धीरे-धीरे संभाल रही हैं। उनका कहना था कि शो में किसी स्थिति को किस तरह दिखाया जा रहा है या सोशल मीडिया पर उसकी अलग-अलग क्लिप्स सामने आ रही हैं, इससे उनके मन में स्काउट के लिए बनी परवाह अचानक खत्म नहीं हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे मामला जो भी हो, वह दिल से चाहती हैं कि स्काउट अच्छा करें और अपने करियर में आगे बढ़ें।
लोगों ने काशवी को कहा- बेवकूफ लड़की
वीडियो पर लोगों ने भी काफी कुछ कहा है। एक ने कहा- बोल नहीं पा रही बेचारी। एक और ने कहा है, ‘ऐसे कई वीडियो वायरल हैं जिनमें ओपी उसकी पीठ पर प्यार से छू रहा है, जहां स्ट्रैप हैं। ऐसे कौन भाई होते हैं, जो अपनी बहन को बीच में लाइट्स ऑफ होने के बाद सुलाते हैं।’ एक और ने कहा- काशवी ब्रेव भी है और साथ में डंब भी है। कुछ ने कहा- बेवकूफ लड़की, वो इमोशनल फ्रॉड कर रहा। एक और ने कहा- आंखें खोलो बेबी, बेवकूफ हो क्या?
फैंस इसे बस दोस्ताना रिश्ता ही कह रहे
यहां बता दें कि स्काउट और लव की बातचीत और बढ़ती नजदीकियां लोगों के पल्ले नहीं पड़ रही। हालांकि, कुछ फैंस इसे बस दोस्ताना रिश्ता ही कह रहे।