मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: वक्फ बिल पर देशभर में प्रदर्शन; कर्नाटक में बेटों के सामने मां से गैंगरेप; राहुल गांधी को लखनऊ हाईकोर्ट से झटका – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Waqf Bill – Modi BJP


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Waqf Bill Modi BJP | Manoj Kumar Death Funeral

2 वर्ष पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर वक्फ बिल को लेकर है। देश के 8 राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई गई। दूसरी खबर प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस की मुलाकात की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि भाजपा ने क्यों कहा कि ममता बनर्जी जेल जाएंगी।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में..

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी थाईलैंड के बाद श्रीलंका दौरे पर पहुंचे। आज दूसरा दिन है। वे राष्ट्रपति दिसानायके से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
  2. IPL में दो मैच खेले जाएंगे। चेन्नई Vs दिल्ली का मैच दोपहर 3.30 बजे से चेन्नई में होगा। दूसरा मुकाबला पंजाब Vs राजस्थान के बीच शाम 7.30 बजे चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. यूनुस से बोले मोदी- बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराएं: हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, बयानबाजी से बचने की हिदायत

मोदी और यूनूस थाईलैंड में BIMSTEC समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराने की अपील की। साथ ही संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी से बचने के लिए भी कहा है। दोनों नेता थाईलैंड पहुंचे थे। इस मुलाकात को लेकर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी।

तख्तापलट के बाद मोदी-यूनुस पहली बार मिले: बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद PM मोदी पहली बार यूनुस से मिले हैं। मुलाकात के दौरान PM ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में जल्द ही लोकतांत्रिक और स्थायी सरकार देखेंगे। दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हालत पर भी बातचीत हुई। यूनुस ने भरोसा दिया कि बांग्लादेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर…

2. वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं, देश के 8 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने याचिका लगाई है। बिल लोकसभा-राज्यसभा से पास हो चुका है। अब इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उनकी सहमति के बाद यह कानून बन जाएगा।

संभल मस्जिद में हवन करने पहुंचे लोग: बिल के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, असम में मुस्लिम सड़क पर उतर आए। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। संभल जामा मस्जिद में नमाज के दौरान दिल्ली से आए 3 लोग मस्जिद के बाहर हवन करने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर…

3. सोशल मीडिया पर बच्चों के बैन की याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामला हमारे दायरे से बाहर सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा- यह नीतिगत मामला है। आप संसद से कानून बनाने के लिए कहें। यह हमारे दायरे से बाहर है।

ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन है: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का बिल नवंबर, 2024 में संसद से पारित हुआ था। पक्ष और विपक्ष दोनों ने इस बिल का समर्थन किया था। ऑस्ट्रेलिया ऐसा बिल पारित करने वाला दुनिया का पहला देश है। पढ़ें पूरी खबर…

4. शिक्षक भर्ती घोटाला; भाजपा बोली- ममता बनर्जी को जेल भेजेंगे, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं

भाजपा ने सिलीगुड़ी में विरोध रैली निकालकर ममता से इस्तीफे की मांग की।

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और उन्हें जेल भेजने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि ममता शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जेल जाने वाली दूसरी मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत ओम प्रकाश चौटाला ऐसे ही एक मामले में 2013 में जेल गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने भी भर्ती को अवैध बताया: 3 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल भर्ती घोटाले से जुड़े कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) की 2016 में 25 हजार शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की नियुक्ति को अवैध बताते हुए भर्ती रद्द कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

5. एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन, भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था

एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले: मनोज को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं। उन्हें 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। पढ़ें पूरी खबर…

6. चांदी दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई, ₹92,910 पहुंची; सोने की कीमत ₹669 बढ़कर ₹91,014 हुई चांदी की कीमत में 3,047 रुपए की गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव से बिकी। एक दिन पहले भी इसके दाम में 3,579 रुपए की गिरावट हुई थी। यानी, दो दिन में 6,626 रुपए सस्ती हुई है।

इस साल सोना ₹94 हजार पहुंच सकता है: सोने की कीमत में 669 रुपए की तेजी आई है, और यह 90,310 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। सोने ने 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी, इस लेवल से सोना ₹895 गिर चुका है। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम ₹94 हजार प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

7. IPL 2025- लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया: आखिरी ओवर में 22 रन नहीं बना सके हार्दिक

लखनऊ की टीम चार मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट टेबल में छठवें नंबर पर है।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है। मुंबई को 204 रन का लक्ष्य मिला था। मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी 2 ओवर में 29 रन नहीं बना सकी। शार्दूल ठाकुर ने 19वें ओवर में महज 6 रन खर्च किए। वहीं आवेश खान ने आखिरी ओवर में 9 ही रन दिए।

मैच के हाईलाइट्स: इकाना स्टेडियम में मुंबई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 191 रन ही बना सकी। मुंबई से हार्दिक ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 28 रन भी बनाई। सूर्यकुमार यादव ने 67 और नमन धीर ने 46 रन बनाए। लखनऊ से मिचेल मार्श ने 60 और ऐडन मार्करम ने 53 रन बनाए। 4 गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला। पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: कर्नाटक में बेटों के सामने मां से गैंगरेप:मंदिर से लौट रही थी; बस ड्राइवर, कंडक्टर, हेल्पर घटना में शामिल, तीनों गिरफ्तार (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: वक्फ बिल का विरोध, 7 मुस्लिम नेताओं ने JDU छोड़ी: कहा- मुख्यमंत्री ने भरोसा तोड़ा, डिप्टी CM बोले- कानून नहीं मानने वाले देशद्रोही (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: राहुल गांधी को लखनऊ हाईकोर्ट से झटका: 200 रुपए जुर्माना-समन रद्द करने की मांग खारिज, सावरकर को अंग्रेजों से पेंशन लेने वाला कहा था (पढ़ें पूरी खबर)
  4. कोर्ट: जयपुर सीरियल ब्लास्ट में जिंदा बम मामले में 4-आतंकी दोषी: 8 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी; 8 मामलों में हाईकोर्ट से हो चुके बरी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: हरियाणा के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट को पिता ने दी मुखाग्नि: मंगेतर बोलीं-प्लीज, एक बार शक्ल दिखा दो, 10 दिन पहले हुई थी सगाई (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: बागेश्वर के हिंदू गांव की घोषणा पर MP में विवाद: कांग्रेस ने मांगी मुस्लिम, ईसाई, सिख गांव की अनुमति; BJP ने दिया करारा जवाब (पढ़ें पूरी खबर)
  7. कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज की: पार्टियों का फंड जब्त करने की मांग की गई थी; BJP को सबसे ज्यादा चंदा मिला था (पढ़ें पूरी खबर)
  8. नेशनल: सूरत में गुमशुदा बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन उड़ाया: CCTV से मिला सुराग, 12 घंटे से लापता बच्ची 45 मिनट में मिल गई (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: चीन ने भी अमेरिका पर 34% जबावी टैरिफ लगाया: कहा- ट्रम्प ने ट्रेड नियमों का उल्लंघन किया, ये हम पर दबाव बनाने की कोशिश (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

1 साल के पोते ने खाई दादाजी की अस्थियां

UK में एक साल के बच्चे ने गलती से अपने दादा जी की अस्थियां खा लीं। मां ने बच्चे को कमरे में अकेला छोड़ा था। लौटकर आईं तो देखा कि बच्चा अस्थियों से सना था और कलश जमीन पर गिरा था। मां ने बताया कि बच्चा सुरक्षित है, क्योंकि उसके मुंह में ज्यादा राख नहीं थी।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों का भाग्योदय होने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Related posts

Firozabad News:घर से तंबाकू लेने निकला युवक, सुबह निर्माणाधीन मकान के सामने मिला शव – A Young Man Left Home To Buy Tobacco; His Body Was Found The Next Morning In Front Of A House Under Construction

Bulandshahar News:सुबह की धुंध के साथ बढ़ने लगी ठंड, दिसंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज – The Cold Intensifies Alongside The Morning Mist; The Weather Pattern Is Set To Shift In December

Mandi News:बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, सुबह 11 बजे तक छा रही घनी धुंध – The Intensity Of The Cold Has Begun To Increase; Dense Fog Persists Until 11 Am