मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सपा का वादा- बेरोजगारों को हर महीने ₹5000 देंगे; भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना; भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर – Morning News Brief LIVE


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर यूपी से है, सपा ने अपने चुनावी वादे में युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया। हम आपको यह भी बताएंगे कि किस मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोना और इसकी कीमत कितनी है।

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • केंद्रीय कैबिनेट की बैठक एक बजे होगी। कांग्रेस ने भी 4:30 बजे मीटिंग बुलाई।
  • तमिलनाडु में थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून पर दीपक नहीं जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता: शिक्षा मित्रों को टीचर जैसा वेतन

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा-पत्र जारी किया। युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार और 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को टीचर्स के बराबर वेतन देने का ऐलान किया गया है।

2022 के वादे दोहराए, पैकेज बढ़ाया: अखिलेश ने 2022 के किसान कर्जमाफी, MSP, रोजगार और पेंशन जैसे वादे फिर दोहराए हैं। हालांकि, इस बार रकम बढ़ाई गई है। 2022 में जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन का वादा था, जबकि 2027 में बुजुर्ग महिलाओं, मजदूरों और कारीगरों को 40 हजार रुपए सालाना देने की बात कही गई है।

पूरी खबर पढ़ें…

2. सरकार ने एक-एक दिन का संसद सत्र बुलाया; महिला आरक्षण बिल लाने की अटकलें

मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है।

परिसीमन से जुड़ा संसोशन बिल आ सकता है: महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा की अटकलें हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। दोनों सदनों की बैठक को इसी विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया: कीमत करीब 208 करोड़ रुपए

वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने CM चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में गहने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को सौंपे।

तिरुमला के तिरुपति मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने गुरुवार को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 208 करोड़ रुपए है। यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने दिया है।

किसी भक्त का अब तक सबसे बड़ा चढ़ावा: दान में 9 सेट में रखे 45 जेवर और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने मंदिर में भगवान वेंकटेश का मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ावे में दिए। TTD के मुताबिक, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. ज्यादा चीनी-नमक-फैट वाले फूड पैकेट पर अलग निशान लगेंगे: सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने खाने-पीने की पैकेट वाली चीजों पर वॉर्निंग सिंबल यानी खतरे का निशान लगाने को कहा है। जिन चीजों में चीनी, नमक या फैट ज्यादा होगा, उनके पैकेट पर अलग-अलग लाल निशान लगाने होंगे। हर निशान छह कोनों वाला होगा।

शुगर-फैट का कैसे पता चलेगा: कोर्ट ने कहा कि चीनी की मात्रा का पता लगाने के लिए कुल शुगर और फैट का पता लगाने के लिए सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। FSSAI को वैज्ञानिक जांच के आधार पर इनकी तय सीमा फिर से तय करनी होगी।

पूरी खबर पढ़ें…

5. वॉट्सएप में 14 दिन आगे का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे: टेक्स्ट-फोटो और वीडियो भेज सकेंगे

वॉट्सएप में मैसेज शेड्यूल करने का फीचर रोलआउट हो गया है। अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए। यह सुविधा प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी।

वॉट्सएप के नए फीचर में क्या:

  • 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की तारीख के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा।
  • यह फीचर मैसेज में टेक्स्ट, फोटो या वीडियो के लिए काम करेगा। कंपनी ने यह सुविधा अभी चुनिंदा यूजर्स को दी है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर: श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया

इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई है। टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 317 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंका चौथी बार फाइनल में: इस जीत के साथ श्रीलंका चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  • सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस: मुंबई में गांधी जयंती पर बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप, केस भी दर्ज (पूरी खबर पढ़ें)
  • शाह बोले- संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं: राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं (पूरी खबर पढ़ें)
  • सरकार बोली- नेटफ्लिक्स भारत में पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाए: पहलगाम हमले के बाद बैन किया था; वेबसीरीज लॉन्च होने का विरोध हो रहा था (पूरी खबर पढ़ें)
  • रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी: पुष्पा 2 को पछाड़ा, कुल कलेक्शन ₹1,755 करोड़ हुआ; बाहुबली 2 से सिर्फ ₹32 करोड़ पीछे (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

जिंदा रहते अंतिम संस्कार की बुकिंग, नया स्टार्टअप शुरू

अब लोग अपनी मौत के बाद होने वाले अंतिम संस्कार की बुकिंग भी जीते-जी करा रहे हैं। दिल्ली की एक स्टार्टअप ने इसके लिए तीन पैकेज बनाए हैं, जिनकी कीमत 29,999 से 1.49 लाख रुपए तक है। इनमें फूलों की सजावट से लेकर अस्थि विसर्जन तक का इंतजाम है। 300 लोग बुकिंग करा चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आज का एक्सप्लेनर: भारतीय रुपया एशिया में सबसे तेजी से मजबूत हो रहा, नवंबर में 2.58% की ग्रोथ; अचानक क्या हुआ कि चीन-जापान भी पीछे छूटे

ब्लैकबोर्ड-UP का ‘भैया’, भाग यहां से: तीन पीढ़ी से पंजाब में है, चुनाव जीता तो भगाने लगे; फर्राटेदार पंजाबी बोलता मैनेजर UP की पहचान छिपाता है

जरूरत की खबर- आप प्रदूषित हवा नहीं बदल सकते: इसलिए अपनी खाने की थाली बदलिए, ये 14 चीजें रोज खाइए, पॉल्यूशन से लड़ने में मदद मिलेगी पेरेंटिंग- बेटा 4 साल का है: उसे प्ले स्कूल भेजें या सीधे नर्सरी में डालें, जितने मुंह, उतनी सलाह, कन्फ्यूज्ड हूं, क्या करूं

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल…

मिथुन राशि को काम के चलते ओवरटाइम करना पड़ सकता है। वृष वालों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…



Source link

Related posts

सुबह घने कोहरे से आवागमन प्रभावित, बढ़ रही परेशानी

रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी सर्दी

नारायणपुर में बाल विवाह रोकने को बच्चों ने ली शपथ, प्रभातफेरी निकाली