सुबह घने कोहरे से आवागमन प्रभावित, बढ़ रही परेशानी


डौंडी| नगर में पिछले तीन दिनों से सुबह 5 बजे से 8 बजे तक घना कोहरा छा रहा है। कोहरे का घनत्व इतना अधिक है कि 20 मीटर की दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है।

.

गुरुवार सुबह भी कोहरा काफी घना रहा, जिससे बाइक, कार, पिकअप और यात्री बस चालकों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 8 बजे के बाद धूप निकलने से कोहरे से कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम 4 बजे के बाद आसमान में फिर बदली छा जाती है। मौसम के इस बदलते मिजाज और बदली के कारण किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।



Source link

Related posts

सुबह कृष्ण रूप में मक्खन खाते निकले भगवान वेंकटेश्वर, शाम को कराया पवित्र पुष्करणी स्नान

जिले में सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी

दिन में पारा 1 डिग्री लुढ़का, रात में चढ़ा, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार