यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम, 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों की हालिया रिलीज फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.25  करोड़ रूपये कमाए थे.

इसके बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है. यामी गौतम की एक्टिंग और फिल्म की कहानी को लेकर भी चर्चा हो रही है.

‘नई नवेली’ रिलीज के चौथे दिन दुनियाभर में कमाए 19.3 करोड़ 
वहीं अब रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में टोटल 19.3 करोड़ रूपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. इससे पहले फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में दुनियाभर में 16.26 करोड़ की कमाई की थी.

फिल्म के बारे में
फिल्म ‘नई नवेली’ में यामी गौतम एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं. इस हॉरर-कॉमेडी और माइथोलॉजिकल फिल्म में यामी मोहिनी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी मेरठ में रहने वाले एक अजीबोगरीब और उलझे हुए अवस्थी परिवार की है.

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में यामी गौतम के अलावा, आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है.  ये 16 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो द्वारा प्रजेंट ‘नई नवेली’ अब फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से हो रहा है.





Source link

Related posts

यामी की ‘नई नवेली’ या राजकुमार की ‘प्रहार’, किस पर ज्यादा मेहरबान हुआ बॉक्स ऑफिस?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 74: 1.7 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 450 करोड़ पार करने के करीब! 74वें दिन भी जारी रही ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर कमाई

Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले सोमवार को रचा इतिहास, रश्मिका की ‘रणबाली’ के सामने ‘नई नवेली’ लाचार – jailer 2 box office day 5 prahaar the ujjwal nikam nayyi navelli and ranabaali collection