Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले सोमवार को रचा इतिहास, रश्मिका की ‘रणबाली’ के सामने ‘नई नवेली’ लाचार – jailer 2 box office day 5 prahaar the ujjwal nikam nayyi navelli and ranabaali collection


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर खूब भौकाल दिखा रहा है। वहीं रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ के सामने यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ दोनों सुस्त नजर आ रही है।

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ‘रणबाली, ‘नई नवेली’ और प्रहार की कमाई
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा चुकी है। ये फिल्म साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है। ‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर कलानिधि मारन हैं। रजनीनकांत इस फिल्म ‘जेलर 2’ में अपने किरदार को दोहराते हुए दिखाई दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने इस फिल्म के लिए करीब 110 करोड़ तक चार्ज किए। ‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 अक्टूबर को दस्तक दी और इस फिल्म का मुकाबला विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ के अलावा यामी गौतम की ‘नई नवेली’ से भी है।

टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में रजनीकांत की कहानी अपराध, दुश्मनी, खतरनाक लोगों और परिवार की सुरक्षा के इर्द गिर्द घूमती है। एस.जे. सूर्या का किरदार बोधि कलपाक, विद्या बालन का कांथा कलपाक और मिथुन चक्रवर्ती की मौजूदगी इस कहानी में नए पंच जोड़ती है। रजनीकांत के साथ इस फिल्म ‘जेलर 2’ में सूर्या, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और सूरज वेंजरामूदु जैसे कलाकार भी हैं। मिथुन चक्रवर्ती भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिव राजकुमार जैसे दिग्गज एक्टर्स ने जेलर के बाद जेलर 2 में भी कैमियो किया है। बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन का भी ‘जेलर 2′ में स्पेशल अपीयरेंस है।

पहले सोमवार को यानी पांचवें दिन रेकॉर्ड दर्ज

कमाई की बात करें तो रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले सोमवार को यानी पांचवें दिन रेकॉर्ड दर्ज किया है। इस फिल्म मे पांचवें दिन बम्पर कमाई की है। फिल्म ने करीब 15,215 शोज़ से ₹42.35Cr की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म ने केवल 5 दिनों में ₹242.25Cr की कमाई की है।

जितनी भारत में कमाई की है, उतना ही कमाल विदेशों में भी

इस फिल्म ने जितनी भारत में कमाई की है, उतना ही कमाल विदेशों में भी दिखाया है। फिल्म ने पांचवें दिन विदेशों में जहां 10 करोड़ रुपये कमाए, वहीं अब तक कुल मिलाकर ₹194.00 Cr की कमाई की है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म अब तक कुल मिलाकर ₹477.75 Cr कमा चुकी है।

रजनीकांत की फिल्में और पहले सोमवार की बम्पर कमाई

जेलर 2 (2026) – ₹42.35 Cr

लियो (2023)- ₹39.50 Cr

जेलर (2023)- ₹27.30 Cr

Bigil (2019)- ₹22.80 Cr

पोन्नियन सेल्वन- ₹22.35 Cr

परिवार में नई बहू यामी गौतम ‘मोहिनी’ आती है

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली‘ मेरठ की एक अवस्थी फैमिली की कहानी है। इस परिवार में नई बहू यामी गौतम ‘मोहिनी’ आती है, जो घर के हर काम में इतना परफेक्ट कर देती है कि पूरा परिवार उस पर फिदा है। घर में मोहिनी का देवर ‘बंटू’ (अनुराग ठाकुर) को शक होता है कि मोहिनी असल में जो दिख रही है वैसी है नहीं। पहले हाफ में यह फिल्म एक सामान्य हॉरर-कॉमेडी की तरह चलती है, लेकिन दूसरे हाफ में इसकी कहानी रामायण और पौराणिक रहस्यों से जुड़ती दिखती है।

‘नई नवेली’ फिल्म का कलेक्शन

इस फिल्म ने पहले सोमवार को ₹2.65Cr की कमाई की है और कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन करीब ₹14.30Cr के आसपास है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड ₹19.28 Cr की कमाई की है।

‘प्रहार’ अजमल कसाब के मुकदमे की कहानी

वहीं राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ भी इन्हीं फिल्मों के साथ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी उज्ज्वल निकम पर है। ये 26/11 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले की कहानी है जिसमें कई लोगों की जानें गईं। ‘प्रहार’ अजमल कसाब के मुकदमे की कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ 1993 के मुंबई बम धमाकों के घाव को भी छूने में सफल दिखी है। फिल्म केवल अदालत में होने वाली बहस तक सीमित नहीं है।

‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी’ की कमाई

करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले सोमवार को यानी चौथे दिन ₹2.00Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर ये अब तक ₹11.15Cr कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़े की बात करे तो इसने ₹15.41 Cr कमाए हैं।

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ का कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ भी इसी बीच बड़े पर्दे पर सिनेमाघरों में एंट्री मारी है। इस फिल्म की कहानी 19वीं शताब्दी के उस दौर को दिखाती है जब भारत में भीषण अकाल पड़ा था और अंग्रेज अधिकारी देश का सारा अनाज और फसलें लूटकर इंग्लैंड भेज रहे थे। इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में 1876 से 1878 के बीच मद्रास प्रेसीडेंसी (रायलसीमा क्षेत्र) में पड़े भयानक अकाल और ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों की कहानी है। शादी के बाद पहली बार साथ काम कर रहे विजय और रश्मिका की ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने पहले सोमवार को चोथे दिन ₹5.40Cr की कमाई की और इसी के साथ 4 दिनों में भारत में इसने ₹29.45Cr की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक ₹43.85 Cr की कमाई कर चुकी है। चूंकि इस फिल्म का अनुमानित बजट ₹120 करोड़ से ₹130 करोड़ के बीच है, इसलिए अपनी लागत वसूलने में अभी इस फिल्म को काफी मेहनत लगेगी।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

यामी की ‘नई नवेली’ या राजकुमार की ‘प्रहार’, किस पर ज्यादा मेहरबान हुआ बॉक्स ऑफिस?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 74: 1.7 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 450 करोड़ पार करने के करीब! 74वें दिन भी जारी रही ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर कमाई

Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर ‘जेलर 2’ की धूम, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ पर भारी पड़ रही दृश्यम 3, जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन