युवक को घेरकर लात घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल , National Hindi News


सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो मंगलवार को वायरल हो रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक गालियां देते हुए युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक बचने का प्रयास करता है, लेकिन हमलावर उसे घेरकर लगातार पीटते नजर आ रहे है।

आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो कब और कहां का है, मारपीट में शामिल युवक कौन हैं और विवाद की वजह क्या थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related posts

Varanasi News: सोशल मीडिया पर पुलिस का वीडियो वायरल, प्राथमिकी, Varanasi Hindi News

Fact Check: CEC विरोध और दलित टीचर के वायरल वीडियो का सच

Ayodhya News:बालू के अवैध खनन का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज – Video Of Illegal Sand Mining Goes Viral