Varanasi News: सोशल मीडिया पर पुलिस का वीडियो वायरल, प्राथमिकी, Varanasi Hindi News


Varanasi News: वाराणसी। लाट भैरव के तिलकोत्सव के दौरान पुलिसकर्मियों के ऑर्केस्ट्रा देखने का एक वायरल वीडियो एआई जनरेटेड बताया गया है। पुलिस ने इसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीसीपी ने पुष्टि की है कि वीडियो एआई द्वारा जनरेट किया गया है, इसलिए जांच नहीं होगी।

Varanasi News: वाराणसी। लाट भैरव के तिलकोत्सव और विवाहोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के आर्केस्ट्रा देखने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को पुलिस ने एआई जनरेटेड बताया है। इस मामले में लाट भैरव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलिराम यादव की तहरीर पर मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

तिलकोत्सव का आयोजन

तहरीर के मुताबिक 23 से 27 सितंबर तक बाबा लाट भैरव का तिलकोत्सव और विवाहोत्सव था। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान कुछ कलाकारों के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो में नृत्य कर रही कलाकारों के साथ पुलिस बल की तस्वीर दिखाई गई। इसे इस दावे के साथ प्रसारित किया गया कि पुलिसकर्मी आर्केस्ट्रा देख रहे थे। पुलिस के अनुसार कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों के बनाए मोबाइल वीडियो में नृत्य कर रही महिलाओं के पीछे पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दे रहे हैं। एआई जनरेटेड तस्वीर और वीडियो के जरिए पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का बयान

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि यह एआई वीडियो है। इसलिए, कोई जांच या कार्रवाई की बात नहीं है।

सामान्य प्रश्न

✦एआई जनरेटेड वीडियो किस कार्यक्रम के दौरान वायरल हुआ?−

यह वीडियो लाट भैरव के तिलकोत्सव और विवाहोत्सव के दौरान वायरल हुआ।

✦पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?+

✦डीसीपी काशी जोन ने वीडियो के बारे में क्या कहा?+



Source link

Related posts

अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री :वीडियो हुआ वायरल

फैक्ट चेक: राइड पूरी होने के बाद पेमेंट के समय आनाकानी करती लड़की का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है – viral video bike rider girl argument fact check scripted entertainment ntc acwi

Yamuna Nagar News:मौसम बदलते ही वायरल की चपेट में बच्चे, तेजी से हो रहे संक्रमित – Children Falling Prey To Viral Infections As The Weather Changes; Infection Rates Rising Rapidly