यूरोप और अमेरिका जाने से पहले जरूर देखें ये Video, भारतीय महिला ने बताया कहां मिलेगा सुकून


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फ्रांस में रहने वाली भारतीय महिला मेहक ने यूरोप और अमेरिका के बीच तुलना करते हुए साफ राय रखी है। उन्होंने कहा— “ज्यादा पैसे के लिए अमेरिका चुनें, काम और जीवन में संतुलन के लिए यूरोप चुनें।” महक पिछले पांच साल से फ्रांस में काम कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि यूरोप में अगर कोई सिर्फ पैसा कमाने के इरादे से आता है तो निराश हो सकता है। यूरोपीय देशों में टैक्स काफी ऊंचे होते हैं क्योंकि सिस्टम अलग तरह से बना है। स्कूल मुफ्त हैं, हेल्थकेयर लगभग मुफ्त है, यूनिवर्सिटी भी सस्ती या मुफ्त हैं। काम को सिर्फ काम माना जाता है, जिससे जिंदगी चलाई जा सके। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mehaik_infrance नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में वे बोलीं कि, ‘यूरोप में हर किसी का कोई शौक या खेल जरूर होता है। वीकेंड पूरी तरह आपके होते हैं। बॉस रात 10 बजे काम के मैसेज नहीं भेजता। वर्क लाइफ बैलेंस यहां प्राथमिकता है। लोग जिंदगी जीने के लिए काम करते हैं, काम के लिए जिंदगी नहीं जीते।’ 

अमेरिका रहने के लिए कैसा है ?

अमेरिका की तुलना करते हुए महक ने बताया कि अगर लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा इनकम कमाना है तो अमेरिका बेहतर विकल्प है। वहां सैलरी ऊंची होती है और टैक्स अपेक्षाकृत कम। लेकिन हर चीज के लिए खुद भुगतान करना पड़ता है और अक्सर 60 घंटे हफ्ते काम करना पड़ता है।

अपनी स्थिति भी बताई 

महक ने अपनी खुद की स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फ्रांस में उनकी क्रय शक्ति भारत से ज्यादा है। विदेश जाने का फैसला अनुभव या एक्सपोजर के लिए करना चाहिए, लेकिन पहले साफ होना चाहिए कि क्यों जा रहे हैं। “अगर बड़ा पैसा कमाना है तो अमेरिका जाएं। अगर वर्क-लाइफ बैलेंस चाहिए तो यूरोप चुनें।”

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें से कई यूजर्स इस बात से सहमत थे कि अंततः निर्णय व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। एक व्यक्ति ने लिखा, “यह वास्तव में एक बहुत ही संतुलित दृष्टिकोण है।” 

दूसरे ने कहा, “यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि आप जीवन में किन चीजों को महत्व देते हैं।”

तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, “काम और निजी जीवन के बीच संतुलन जितना लोग समझते हैं उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है।” 

जबकि एक अन्य ने कहा, “उच्च वेतन का मतलब हमेशा बेहतर जीवन नहीं होता है।” 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक युवक ने अमेरिका में एक करोड़ के पैकेज की सच्चाई भी बताई थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।


 

ये भी पढ़ें –

8 दिन के यूरोप टूर में कितना खर्च आता है, इस कपल ने बताया एक-एक खर्च; वायरल हो रहा Video

 





Source link

Related posts

विषखोपड़ा और कोबरा के बीच छिड़ी खूनी जंग, वायरल वीडियो देखकर खड़ हो जाएंगे रोंगटे – Saanp Aur Chipkali Ki Ladai Monitor Lizard And Snake Bloody Fight Video Goes Viral

Bulandsehar News: अवैध पिस्टल के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी, Bulandsehar Hindi News

Women Viral Video in Train | Train Viral Video | TTE बोला