बिग बॉस 20 वीकेंड का वार: सलमान के गुस्से का शिकार हुआ ये कंटेस्टेंट,शो को बायस्ड कहे जाने पर हुआ बवाल, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 का दूसरा वीकेंड खास होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट पर बरसेंगे सलमान खान। होगा इस सीजन का पहले एविक्शन। ये कंटेस्टेंट होने वाला है बाहर। जानिए यहां-

बिग बॉस 20 का दूसरा वीकेंड वार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। इस बार घर में पहला एविक्शन होने वाला है। इसके साथ ही सलमान खान वो मुद्दा भी उठाएंगे जिसमें बिग बॉस को बायस्ड कहा गया था। मैरी कोम की वजह से माही और यंग के बीच शुरू हुएझगड़े को भी हाईलाइट किया जाएगा। मतलब सलमान खान शनिवार वाले वीकेंड के वार में घरवालों को रिपोर्ट कार्ड देने के अलावा जबरदस्त फटकार लगाते दिखेंगे। वहीं रविवार वाले एपिसोड में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी अपने शो को प्रोमोट करने पहुंचने वाले हैं।

सलमान खान के साथ होगा दूसरा वीकेंड का वार

बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान कहते हैं ‘घरवालों ने एक दूसरे को बहुत सुना दिया’ अब सुनने का वक्त आ गया गया है। किसी की सफाई सुनी जाएगी तो किसी को जगाया जाएगा।’ इसके बाद सलमान खान को अपने अलग ही अंदाज में एंट्री लेते हुए दिखाया जाएगा। इस बार सलमान नीले रंग के ब्लेजर के साथ ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक हैट पहने एंट्री लेंगे। उनका स्वैग ही अलग नजर आने वाला है।

सच की टोपी से बुलवाएंगे सच

सलमान खान अपने साथ एक सच की टोपी भी लेकर आए हैं जो कंटेस्टेंट को सच बुलवाने के लिए पहनाई जाएगी। सबसे पहले माही विज को ये सच की टोपी पहनाई गई और उनसे यंग को गाली देने वाली बात पर सवाल किया। माही यहां खुद का बचाव करते हुए कहती हैं कि उन्होंने यंग की गाली नहीं दी।

सलमान ने लगाईं स्काउट की क्लास, आसिफ पर भी भड़के

आगे स्काउट को फटकार लगाई गई। सलमान कहते हैं कि है,’क्या आप अपनी यूट्यूब कम्युनिटी को मेरे बारे में शाउट आउट देना चाहोगे कि अगर मैं गलत बोलूं तो मुझे भी देख लें।’ सलमान ने आगे आसिफ के बिग बॉस को बायस्ड कहने वाली बात भी उठाई। सलमान ने कहा कि जब आप लोग गलत हो जाते हो तो सब बिग बॉस को बायस्ड बोलने लगते हो। मतलब आज के एपिसोड में सलमान, आसिफ को जबरदस्त फटकार लगाते दिखेंगे।

ये कंटेस्टेंट होगा बाहर, पहले एविक्शन के बाद होगा धमाका

ताजा खबरों की मानें तो इस हफ्ते बिग बॉस 20 का पहला एविक्शन होने वाला है। सबसे कम वोट मिलने वालों की लिस्ट में स्काउट, आसिफ और रोहैद का नाम था। ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते रोहैद बिग बॉस के घर से आउट होने वाले हैं। रोहैद वो पहले कंटेस्टेंट होंगे जो एविक्ट होंगे। हालांकि, रविवार वाले एपिसोड में इसकी पुष्टि की जाएगी। लेकिन इससे पहले शो में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी अपने शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को प्रोमोट करने आने वाले हैं। ये इनका दूसरा सीजन है जिसमें कई नई सेलेब्रिटी जोड़ी नजर आने वाली है।

बिग बॉस 20 में छाया ये कंटेस्टेंट

इस बार का वीकेंड का वार शानदार होने वाला है। शो को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। घर में नजर आ रहे कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में लगे हुए हैं। टास्क में कंटेस्टेंट अपना बेस्ट परफॉर्म कर रहे हैं। घरवालों के बीच जबरदस्त लड़ाई भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के मुताबिक इस समय के सबसे ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट काजी तौकीर हैं। उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अरिजीत के साथ उनके रिश्ते का उन्हें फायदा मिलने की उम्मीद है।अब इस वीकेंड के वार [आर धमाका होने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Related posts

Isha Rikhi Bigg Boss 20: बिना बेवजह झगड़ों के भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं अभिनेत्री

माही विज को नहीं याद मैरी कॉम का नाम! जानिए किस बात पर भिड़ीं, कहा- लीजेंड है तो क्या.., Tv Hindi News

bigg boss 20 first elimination sees rohed khan evicted from the house