रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इसे दर्शको से इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि वीकडेज में भी थिएटर्स खचाखच भरे हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ इस फिल्म के कलेक्शन में भी हर दिन कई करोड़ का इजाफा हो रहा है. रिलीज के 7वें दिन इसने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. चलिए यहां जान लेते हैं कि नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी गुरुवार को कितनी कमाई की है?

‘जेलर 2’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी और तब से ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ रही है. दिलचस्प बात ये है कि सिनेमाघरों में कई फिल्में मौजूद होने के बावजूद ये एक्शन कॉमेडी मूवी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इसी के साथ ये फिल्म अब सिनेमाघरों में 8 दिन पूरे कर चुकी है और इसने अब तक छप्परफाड़ कलेक्शन कर डाला है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी पहले गुरुवार को 17.15 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 334.35 करोड़ रुपये हो गई है.
  • बता दें कि ‘जेलर 2’ ने पहले दिन 59.70 करोड़, दूसरे दिन 37.10 करोड़, तीसरे दिन 47.25 करोड़, चौथे दिन 55.85 करोड़, 5वें दिन 42.35 करोड़, 6ठे दिन 46.80 करोड़ और 7वें दिन 28.15 करोड़ की कमाई की है.

‘जेलर 2’ तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने से कितनी दूर?
‘जेलर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन 334.35 करोड़ की कमाई कर डाली है. इसी के साथ ये फिल्म तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने से इंचभर दूर रह गई है. दरअसस लियो के 341.04 करोड़ को मात देते ही ये इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेगी. इसके लिए ‘जेलर 2’ को बस 7 करोड़ के करीब और कलेक्शन करना है. उम्मीद है की दूसरे फ्राइडे को ‘जेलर 2’ थलापति विजय की लियो को पछाड़ कर तमिल की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी.

ये हैं तमिल की टॉप 5 फिल्में (नेट कलेक्शन)

  • 2.0: 407.05 करोड़
  • जेलर: 348.55 करोड़
  • लियो: 341.04 करोड़
  • जेलर 2- 334.35 करोड़ (8 दिनों का कलेक्शन)
  • कुली: 285.01 करोड़

 



Source link

Related posts

Jailer 2 Vs Drishyam 3: 8 दिन में अजय को पछाड़ आगे निकले रजनीकांत, ‘दृश्यम 3’ से ज्यादा कमा गई ‘जेलर 2’

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस 21वें दिन तांडव, बनने वाली है एक और रिकॉर्ड; 600 करोड़ से बस इतनी दूर

Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 8वें दिन ‘दृश्यम 3’ को पछाड़ा, ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली विजय की ‘रणबाली’ – rajinikanth jailer 2 surpasses drishyam 3 on day 8 vijay deverakonda ranabaali moves ahead on day 7