Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस 21वें दिन तांडव, बनने वाली है एक और रिकॉर्ड; 600 करोड़ से बस इतनी दूर


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को पीछे छोड़ने के बाद अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन से गदर मचा रही है। जेलर 2 के आने के बाद भी फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर नहीं हुआ।

2 अक्टूबर को रिलीज हुई दृश्यम 3 (Drishyam 3) साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है। गुरुवार की कमाई के बाद अब दृश्यम 3 कौन सा नया रिकॉर्ड बनाने वाली है और मूवी ने सिंगल डे पर कितनी कमाई की है, चलिए बताते हैं। 

गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई दृश्यम 3 

दृश्यम 3 (Drishyam 3 Collection) लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि ऑफिस डेज में भी लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं। वीकेंड के बाद गुरुवार को भी थिएटर्स में भी काफी भीड़ रही। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 3 गुरुवा को सिंगल डे पर कुल 2.10 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का नेट कलेक्शन जहां 361.85 करोड़ तक पहुंच गया है, तो वहीं ग्रॉस कमाई 433.52 करोड़ तक की हुई है। 

600 करोड़ के क्लब से कितनी दूर है दृश्यम 3? 

जितनी ज्यादा दृश्यम 3 की कमाई की स्पीड घरेलू  बॉक्स ऑफिस पर है, उससे दोगुनी रफ्तार फिल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों में दृश्यम 3 ने कुल 563.02 करोड़ की शानदार कमाई की है। 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने और धुरंधर 2 के बाद वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए मूवी को अब 36.98 करोड़ की कमाई करनी है। 

दृश्यम 3 को मिडिल ईस्ट कंट्रीज और नॉर्थ अमेरिका में भी काफी प्यार मिल रहा है, यही वजह है कि अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी खुले मैदान में खेल रही है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म की कमाई 129.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

दृश्यम 3 का सेकंड हाफ है जबरदस्त

अगर आपने अभी तक दृश्यम 3 नहीं देखी है, तो बता दें कि मूवी की कहानी सैम की मौत के केस के दोबारा खुलने से होती है। इस बार केस की कमान एसपी राजेश्वर तोमर कर रहे है, जो खुद को शनि मानते हैं। फिल्म का पहला हाफ तो स्लो है, लेकिन सेकंड हाफ में इतना जबरदस्त सस्पेंस है कि ऑडियंस अपनी सीट छोड़ ही नहीं पाएगी। 



Source link

Related posts

‘जेलर 2’ का दुनियाभर में बजा डंका, 600 करोड़ के पार पहुंची रजनीकांत की फिल्म

Box Office: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ की घटी कमाई, जानें-‘दृश्यम 3’ का हाल

Jailer 2 Vs Drishyam 3: 8 दिन में अजय को पछाड़ आगे निकले रजनीकांत, ‘दृश्यम 3’ से ज्यादा कमा गई ‘जेलर 2’