रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने तीसरे संडे हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 450 करोड़ के पार हुई कमाई


रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है. पहले दो हफ्तों में ऐतिहासिक कमाई करने के बाद इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी शानदार परफॉर्म किया और एक बार फिर अपनी कमाई में जबरदस्त उछाल दिखाया. चलिए यहां जानते हैं कि इस फिल्म ने रलीज के तीसरे संडे यानी 18वें दिन कितना कलेक्शन किया है?  

‘जेलर 2’ ने 18वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रजनीकांत स्टारर और नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर को अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ की शानदार कमाई की थी. वहीं दूसरे वीक में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव भी देखा गया. फिर भी इसने 95.55 करोड़ रुपये  का कलेक्शन किया. इसके बाद 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को ‘जेलर 2’ने 5.50 करोड़ काए थे जो इसका सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन था. लेकिन तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन इसने फिर रफ्तार बढ़ाई और 9.70 करोड़ की कमाई थी. अब ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को तो कमाल ही कर दिया और एक बार फिर डबल डिजिट में कलेक्शन किया. 

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 11.20 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई 456.30 करोड़ हो गई है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 533.75 करोड़ रुपये हुआ है. 

‘जेलर 2’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
‘जेलर 2’ रिलीज के 18 दिनों में  456.30 करोड़ की कमाई कर इस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.  पहले नंबर पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ है. हालांकि  बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ को भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा छूना आसान नहीं होगा क्योंकि वीकडेज में इसकी कमाई में मंदी भीआएगी और अब इसे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से कड़ी टक्कर मिलेगी जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश नज़र आएंगे. देखने वाली बात होगी कि ‘रामायण’ की रिलीज के बाद ‘जेलर 2’ कितना कमा पाती है. 

‘जेलर 2’ के बारे में 
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है और इसे कलानिधि मारन के ‘सन पिक्चर्स’ ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में हैं. खबरों के अनुसार, यह फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. 



Source link

Related posts

The Raja Saab Box Office Collection: 8 दिन में ही ‘राजा’ बन गया रंक, पहले दिन की कमाई 100 करोड़ से भी ऊपर, अगले 7 दिन की कमाई 80 करोड़ से भी कम

Border 2 Box Office collection: दनादन कमाई से ‘बॉर्डर 2’ ने 5 दिन में निकाल लिया बंपर बजट, 300 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम पीछे

OTT पर आते ही हॉरर फिल्म ने हथिया ली नंबर 1 की कुर्सी, रोंगटे खड़े कर देगी 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म