एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर के बाद ओटीटी पर फिल्मों का रिलीज होना आजकल आम बात हो गई है। फिर चाहे वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हो या फ्लॉप, ओटीटी पर उसे दूसरी पारी खेलने का मौका जरूर मिलता है।
अगर हिट फिल्म ओटीटी पर आती है तो डबल प्रॉफिट होता है और ज्यादा दर्शकों तक उसकी पहुंच होती है वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो तो कुछ नुकसान की भरपाई तो ओटीटी कर ही देता है। इसके अलावा जो दर्शक थिएटर में जाकर नहीं बल्कि घर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह एक अच्छा मौका होता है।
यह फिल्म है मई 2026 में रिलीज होने वाली सुपरनैचुरल हॉरर ऑब्सेशन (Obsession)। जिसे 26 साल के डायरेक्टर Curry Barker ने बनाया। थिएटर्स में लोगों की सराहना और करोड़ों रुपये कमान के बाद इस फिल्म ने भारत में 30 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज हुई।
ओटीटी पर बनी नंबर 1
थिएटर्स में दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के बाद ऑब्सेशन अब ओटीटी पर रिलीज हुई है और आते ही यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। IMDb पर इसे 7.8 की रेटिंग मिली है।
खौफनाक है फिल्म की कहानी
कहानी बेयर नाम के एक इंट्रोवर्ट लड़के की है जो चाहता है कि उसकी क्रश निक्की उससे बेइंतहा प्यार करने लगे। इसके लिए वह वन-विश विलो नाम की एक सुपरनैचुरल वस्तु का उपयोग करता है और विश मांगता है कि निक्की उसे दुनिया में किसी और से ज्यादा प्यार करे।
उसकी विश तो पूरी हो जाती है लेकिन कहानी में भयानक मोड़ तब आता है जब यह प्यार जुनून में बदल जाता है और निक्की इस जुनून में एक भयानक, पजेसिव और टॉक्सिक लड़की बन जाती है।
वन-विश विलो का असर इतना उल्टा पड़ता है कि बेयर की खुद की जान पर खतरा आ जाता है। तो क्या बेयर इस सिचुएशन को कंट्रोल कर पाता है या फिर निक्की कुछ ऐसा कर बैठती है जिसे देखकर रोंगेट खड़े हो जाएं? इसका जवाब फिल्म में मिलेगा।
ऑब्सेशन सवाल उठाती है कि क्या किसी को प्यार करने के लिए मजबूर करना सही है?
ऑब्सेशन के बारे में
‘ऑब्सेशन’ 2025 की एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसे करी बार्कर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे सितंबर 2025 में TIFF में प्रदर्शित किया गया था जिसके बाद मई 2026 में यह यूएस समेत दुनियाभर में रिलीज हुई थी।