विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे कर चुकी है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने अपने पहले सोमवार को 5.40 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो तीसरे दिन हुई कमाई 7.50 करोड़ के मुकाबले थोड़ी कम है।
फिल्म घरेलू स्तर पर अब तक सिर्फ 29.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 43.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
अपने अनुमानित बजट लगभग 120 करोड़ रुपये वसूलने के लिए फिल्म को और दम दिखाना होगा।