रणबीर कपूर की रामायण से पहले आई अंजलि अरोड़ा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम! 2 दिन में कमाए बस इतने लाख| Anjali Arora Ramayan collection


Anjali Arora Ramayan collection: रामायण एक ऐसी पौराणिक गाथा है जिस पर टीवी सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक कई प्रयोग हो चुके हैं। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक के कई बड़े सुपरस्टार भगवान राम के किरदार में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। जल्द ही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की बड़े बजट वाली ‘रामायण: पार्ट वन’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन रणबीर की फिल्म आने से ठीक 40 दिन पहले यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत बेहद सुस्त और निराशाजनक रही है।

और पढ़ें: बिग बॉस 20 में बेटी रीति के हंगामे पर मनोज तिवारी से पूछा अजीब सवाल: इस्तीफा दे दीजिए, जानिए क्या मिला जवाब| Manoj Tiwari resignation controversy

‘काचा बादाम’ से मां सीता के किरदार तक| Anjali Arora Ramayan collection

अंजलि अरोड़ा को कभी सोशल मीडिया पर ‘काचा बादाम’ गाने पर बनाई गई रील से रातों-रात शोहरत मिली थी। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक्टिंग की दुनिया में सीधे मां सीता का पवित्र किरदार निभाकर वे चर्चा में आईं। लेकिन पर्दे पर उनका यह बड़ा कदम दर्शकों को रिझाने में नाकाम साबित होता दिख रहा है।

2 दिन में कमाए चंद लाख, पहले दिन खुला था 10 लाख पर खाता

फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बेहद ठंडी नजर आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को महज 10 लाख रुपये की बेहद मामूली कमाई के साथ अपना खाता खोला था। वहीं ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार दिखा और इसने 24 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी यानी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 11 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार के आधिकारिक आंकड़े शाम तक सामने नहीं आए थे। हालांकि, कई बार ‘हनुमान: अंश’ जैसी फिल्मों की तरह वर्ड-ऑफ-माउथ के सहारे दूसरे या तीसरे हफ्ते में कमाई अचानक बढ़ जाती है, लेकिन फिलहाल जो रुझान दिख रहे हैं, उनसे यह साफ है कि पहला सोमवार ही तय करेगा कि फिल्म टिक पाएगी या नहीं।

त्रेतायुग में चश्मा? सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

फिल्म के फ्लॉप होने की एक बड़ी वजह सोशल मीडिया पर इसकी जमकर हो रही ट्रोलिंग भी है। दर्शकों ने इसके विजुअल्स और मेकिंग में कई बड़ी गलतियां पकड़ी हैं, जिनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा उस सीन की हो रही है, जहां वानर सेना में शामिल एक कलाकार बाकायदा नजर का चश्मा लगाए खड़ा दिखता है। इस सीन को शेयर करते हुए यूजर्स चुटकी ले रहे हैं कि “त्रेतायुग में आखिर चश्मा कहां से आ गया?” ऐसी लापरवाही की वजह से दर्शकों का रुझान फिल्म की तरफ नहीं बन पाया।

40 दिन बाद रणबीर की 4000 करोड़ी ‘रामायण’ का इम्तिहान

अंजलि की इस फिल्म की रिलीज के ठीक 40 दिन बाद रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ रिलीज होनी है, जिसका अनुमानित बजट करीब 4000 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। ऐसे में दर्शक यह तुलना जरूर कर रहे हैं कि एक तरफ जहां छोटे बजट की फिल्म दो दिन में ही दम तोड़ती दिख रही है, वहीं रणबीर और साई पल्लवी की भव्य फिल्म दर्शकों की कसौटी पर कितना खरा उतरती है।

बता दें कि ‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ में देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा, रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है, जबकि प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला इसके निर्माता हैं।

और पढ़ें: गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों के बीच भड़कीं कोमल रानी! सुनीता आहूजा पर बोला तीखा हमला, कहा— जो पति को मारना चाहती हो… |Govinda Komal Rani affair



Source link

Related posts

The Vvan And Avengers Endgame Encore Box Office Collection Know Earning Of The Paradise Vs Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: 52वें दिन हनुमान अंश ने रचा इतिहास, भारत और दुनियाभर में नीम करोली बाबा की फिल्म का डंका  | Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52 Neem Karoli Baba film Hanuman Ansh makes history on Day 52 crossing 300 crore in India and 400 crore worldwide

मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई ‘द पैराडाइज’? 5 दिनों में नहीं कमा पाई 100 करोड़, जानें बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ का हाल