रामायण की सोमवार की कमाई देख दंग रह जाएंगे आप; RRR, धुरंधर-2, पुष्पा-2 समेत 10 फिल्मों को पछाड़ा, Bollywood Hindi News


‘रामायण’ ने पहले सोमवार को 107.50 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया। फिल्म ने सोमवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 10 बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पांचवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। बता दें, आज तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने सोमवार के दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। ‘रामायण’ पहली ऐसी फिल्म है जिसने सोमवार को इतनी ज्यादा कमाई की है।

पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने पहले सोमवार की कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘धुरंधर 2’ ने पहले सोमवार को 60 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘रामायण’ का कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये रहा। इस लिस्ट में ‘बॉर्डर 2’, ‘टाइगर 3’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं।

1.रामायण – 107.50 करोड़ रुपये

2. बाहुबली 2 – 80 करोड़ रुपये

3. धुरंधर 2 – 60 करोड़ रुपये

4. बॉर्डर 2 – 59 करोड़ रुपये

5. टाइगर 3 – 58 करोड़ रुपये

6. आरआरआर – 49.95 करोड़ रुपये

7. पुष्पा 2 – 46.40 करोड़ रुपये

8. बाहुबली 2 – 40.25 करोड़ रुपये

9. एनिमल – 40.06 करोड़ रुपये

10. गदर 2 – 38.70 करोड़ रुपये

वहीं ‘स्त्री 2’ ने 38.10 करोड़ रुपये और ‘टाइगर जिंदा है’ ने 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पांच दिनों में 346 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’

‘रामायण’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन इसके बाद शनिवार और रविवार को कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिली। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

‘रामायण’ का डे वाइज कलेक्शन

डे 1 (गुरुवार): 64.85 करोड़ रुपये

डे 2 (शुक्रवार): 48.05 करोड़ रुपये

डे 3 (शनिवार): 69.80 करोड़ रुपये

डे 4 (रविवार): 56.15 करोड़ रुपये

डे 5 (सोमवार): 107.50 करोड़ रुपये

इस तरह फिल्म ने पांच दिनों में कुल 346.35 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन कर लिया है।

सोमवार को कैसे आया इतना बड़ा उछाल?

आमतौर पर फिल्मों के कलेक्शन में पहले वीकेंड के बाद सोमवार को गिरावट देखने को मिलती है। इसकी वजह वर्किंग डे होना है, लेकिन ‘रामायण’ के मामले में तस्वीर बिल्कुल उलट रही। फिल्म ने सोमवार को रविवार के मुकाबले करीब 91.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की। दरअसल, ‘रामायण’ को दिवाली की छुट्टियों का बड़ा फायदा मिला है। छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे और टिकटों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया। इसी का नतीजा रहा कि फिल्म ने एक दिन में 107.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई

वहीं पांच दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। ‘रामायण’ ने पांच दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 663.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।





Source link

Related posts

Ramayana box Office collection day 5: रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन ही 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, सोमवार को कमाए 107 करोड़ – ramayana part 1 box office collection day 5 Ranbir Kapoor film crosses 600 crore worldwide yms

‘रामायण’ के आगे सूर्या की ‘सीन’ का बजा डंका, चौथे दिन कमा डाले करोड़ों, ‘डीसी’ को भी दी मात, बनाया ये रिकॉर्ड

दीवाली के बाद हुई Ramayana की चांदी, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़; सोमवार को कमाई से रचा एक और इतिहास